Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 22
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Hybrid vs Electric Cars: क्या होता है Hybrid और Full Electric गाड़ी में अंतर? कौन-सी कार बेहतर

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 63
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री काफी तेजी से बदल रही है। वहीं, ऑटोमेकर भी तेजी से अपनी गाड़ियों में नई तकनीक का इस्तेमाल करते जा रहे हैं। वहीं, हाल के समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको Hybrid और Full Electric कार के बीच अंतर के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही बता रहे हैं कि हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक में से कौन-सी कार आपको लिए बेहतर रहने वाली है।

Hybrid Car

हाइब्रिड गाड़ियां दो अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल करती है, इनमें पेट्रोल या डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर देखने के लिए मिलते हैं। यह दोनों इंजन मिलकर कार को चलाने के लिए कंबाईन पावर का इस्तेमाल करती है। वहीं, इन्हें दो कैटेगरी में बांटा गया है, जो माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रांग हाइब्रिड है। आइए जानते हैं कि यह क्या होते हैं?

1. माइल्ड हाइब्रिड कार

यह पेट्रोल/डीजल गाड़ियों की तरह ही होती है, लेकिन बस इसमें एक छोटा इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है, जो कार की माइलेज को बढ़ाने में मददगार होती है। वहीं, माइल्ड हाइब्रिड गाड़ियां पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड में काम नहीं करती है।

2. स्ट्रांग हाइब्रिड कार

इसे आप फुल हाइब्रिड कार कह सकते हैं, यह गाड़ियां पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है। इस तकनीक से साथ आने वाली कार कम स्पीड पर सिर्फ बैटरी का इस्तेमाल करती है और जब इन्हें हाई स्पीड पर चलाया जाता है, जो यह ICE इंजन का इस्तेमाल करती है। यह अपने आप ही पेट्रोल से इलेक्ट्रिक मोटर इंजन पर स्विच कर सकती हैं।

Full Electric Car

इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से बैटरी पर निर्भर करती है, इसमें किसी तरह के ICE इंजन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इनमें लगी हुई बैटरी को आप चार्जिंग स्टेशन या फिर घर पर चार्ज कर सकते हैं। इन कारों की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 200 से 500 किमी तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। अमेरिका, यूरोप और चीन जैसे देशों में ऐसी गाड़ियों का विस्तार काफी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है।

कौन-सी कार बेहतर?

  1. इलेक्ट्रिक गाड़ियां ज्यादा ईको-फ्रेंडली होती है, क्योंकि इससे बहुत की कम मात्रा में चीजों का उत्सर्जन होता है।
  2. हाइब्रिड गाड़ियां पेट्रोल/डीजल पर भी चलती है, लेकिन इनमें ईवी मोड का फीचर होने की वजह से माइलेज बाकी के मुकाबले ज्यादा मिलता है।
  3. इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की जरूरत पड़ती है, जो हाल के समय में भारत में हर जगह पर उपलब्ध नहीं है। वहीं, हाइब्रिड गाड़ियां इस मामले में ज्यादा सुविधाजनक होती है।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026
Editors Picks

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.