Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, August 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

IAF Tejas fighter jet crash : तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से बाहर निकला; IAF ने सभी 30 विमानों को ग्राउंड कर दिया

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
IAF
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

IAF Tejas fighter jet crash : भारतीय वायु सेना(आईएएफ) का एक स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस इस माह की शुरुआत में एक अग्रिम एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया था। इससे एयरफ्रेम को काफी नुकसान हुआ था। सूत्रों ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ था। फाइटर जेट के पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया था। विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था। हालांकि, सात फरवरी को हुई इस घटना पर वायु सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।

पूरे बेडे़ के उड़ान भरने पर लगाई रोक

घटना के बाद तेजस जेट्स के पूरे बेड़े को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है, यानी इनके उड़ान भरने पर एहतियातन रोक लगा दी गई है। बता दें कि वायु सेना के पास सिंगल-सीटर करीब 30 तेजस विमान हैं। तेजस एक सिंगल-इंजन, बहुउद्देश्यीय फाइटर एयरक्राफ्ट है। यह अत्यधिक खतरे वाले हवाई क्षेत्रों में भी बड़ी सुगमता से काम करने में सक्षम है।

हालिया दुर्घटना ऐसे समय हुई है जब तेजस निर्माता हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वायु सेना को तेजस मार्क 1ए वेरिएंट की आपूर्ति के लिए कई निर्धारित डेडलाइन पार कर ली हैं। फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए जेट्स की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

तेजस मार्क 1ए वेरिएंट की डिलीवरी में देरी

जेट्स की डिलीवरी में देरी मुख्य रूप से जीई एयरोस्पेस द्वारा दिए जाने वाले एरो इंजन की आपूर्ति में देरी के कारण हो रही है। पिछले साल सितंबर 2025 में रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के साथ आईएएफ के लिए 97 तेजस एमके-1ए हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 62,370 करोड़ रुपये का एक और सौदा किया था।

यह तेजस जेट्स से संबंधित तीसरी दुर्घटना है। पहली दुर्घटना मार्च 2024 में हुई थी, जब एक तेजस जेट जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दूसरी घटना नवंबर 2025 में हुई थी, जब दुबई एयरशो के दौरान एक तेजस जेट हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

जेंलेस्की के शहर पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

August 22, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

गाजा को लेकर इजरायली मंत्री बेन-ग्विर के बयान से मचा बवाल, बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

August 17, 2026

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

August 12, 2026
Editors Picks

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

August 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.