ICC T20 Ranking: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार शतक जड़ने के बाद आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। मंगलवार को 102 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले अय्यर ने बुधवार को जारी नई रैंकिंग में 18 स्थानों की छलांग लगाते हुए सीधे टॉप-10 में जगह बना ली है।
श्रेयस अय्यर अब 786 रेटिंग अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनकी टी20 इंटरनेशनल करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इससे पहले वह 611 रेटिंग अंकों के साथ 25वें स्थान पर थे।
ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज के बीच आईसीसी ने खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की सूची में भारत के ईशान किशन 902 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 887 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
ईशान किशन की रेटिंग में मामूली गिरावट आई है। वह कुछ समय पहले 916 रेटिंग अंक तक पहुंच गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है।
102 रनों की पारी का मिला बड़ा फायदा
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अय्यर का पहला शतक है।
शानदार पारी का सीधा असर उनकी रैंकिंग पर देखने को मिला। अय्यर ने एक ही अपडेट में 18 स्थानों की छलांग लगाकर 25वें से सातवें स्थान पर कब्जा कर लिया। साथ ही उन्होंने अपनी पिछली सर्वश्रेष्ठ रेटिंग को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।
Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश
टॉप-5 में पहुंचने का भी मौका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में अभी चार मुकाबले और खेले जाने हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर के पास अपनी रैंकिंग में और सुधार करने का मौका है। अगर वह आगामी मैचों में भी बड़ी पारियां खेलने में सफल रहते हैं, तो उनके टॉप-5 बल्लेबाजों में पहुंचने की संभावना बन सकती है।
वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप को भी रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।




