नई दिल्ली। साल 2024 खत्म होने वाला है और 2025 आने वाला है। वहीं 2025 में मौसम के बदलाव को लेकर विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी जारी की है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने चेतावनी दी कि 2024 का रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान अगले साल भी जारी रहने की संभावना है, जिसमें ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) का लेवल और ज्यादा बढ़ जाएगा, जिससे भविष्य में और भी अधिक गर्मी पैदा होगी।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization) के अनुसार, साल 2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म साल रहा है। वहीं, साल 2025 के लिए मौसम कार्यालय (Met Office) को उम्मीद है कि यह तीन सबसे गर्म सालों में से एक होगा। 2023 और 2024 की ही तरह साल 2025 में भी भयानक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
क्लाइमेट चेंज को लेकर उठाए कदम
वहीं WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा, मैंने महासचिव बनने के अपने पहले साल लगातार क्लाइमेट को लेकर रेड अलर्ट जारी किए हैं। साल 2025 में WMO की 75 वीं वर्षगांठ है, इसके लिए हमारा अभी से यह ही मैसेज है की अगर आप एक सुरक्षित प्लैनेट चाहते हैं तो आपको अभी इसके लिए एक्शन लेना होगा। यह हर एक की जिम्मेदारी है, यह एक ग्लोबल जिम्मेदारी है। महासचिव ने कहा, लगातार बढ़ता तापमान लगातार कई तरह के कदम उठाने की चेतावनी देता है। क्लाइमेट चेंज को लेकर WMO लगातार कदम उठा रहा है।
‘2025 में क्या होगा, कोई गारंटी नहीं’
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसको लेकर कहा,
डब्ल्यूएमओ के का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2015-2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म दस साल होंगे,यह वास्तविक समय में जलवायु परिवर्तन है।