19.4 C
Raipur
Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

सरकार बन गई तो अहंकार न करें, विनम्र रहें: प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की कार्यकर्ताओं को नसीहत

Must read

जगदलपुर।’ भारतीय जनता पार्टी का जगदलपुर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में कार्यकर्ता जुटे। जगदलपुर MLA और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, पद नहीं, संगठन के प्रति समर्पण ही नेतृत्व तय करता है। सरकार बन गई है, सरकार में रहते कोई भी कार्यकर्ता अहंकार न करें। विनम्र रहें।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। हर सक्रिय सदस्य पदाधिकारी बने, यह आवश्यक नहीं, बल्कि दक्षता और कुशलता के आधार पर ही जिम्मेदारी तय की जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

More articles

Latest article