27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

खरीदने जा रहे हैं सेकंड हैंड Electric Car, इन 4 बातों का रखें ध्यान

Must read

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढती जा रही है। EV इतनी महंगी ही इतनी ज्यादा है कि हर कोई इन्हें लेना हर कोई नहीं ले सकता है। वहीं, इसकी कीमत को देखकर बहुत से लोग इसे लेने का प्लान ड्रॉप कर देता है। जिसकी वजह से अब पुरानी यानी सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक कार की डिमांड भी बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको पुरानी इलेक्ट्रिक कार लेने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में बता रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

- Advertisement -

आप चाहे इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हो या फिर पेट्रोल-डीजल या सीएनजी गाड़ी। इन्हें लेने के दौरान बजट का ध्यान जरूर रखना चाहिए। सेकंड हैंड कार की कीमत उसकी उम्र, फीचर्स और इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी कंडीशन को ध्यान में रखा चाहिए। इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज होने के बाद कितना रेंज देगी ये चीज बैटरी की कंडीशन पर निर्भर करता है। ऐसे में पुरानी इलेक्ट्रिक कार लेने के दौरान बैटरी की कंडीशन को जरूर चेक करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि बैटरी हैल्थ सही हो नहीं तो आपको कार खरीदने के बाद उसकी बैटरी को बदलवाने के लिए लाखों रुपये खर्च करना पड़ सकता है।

बहुत से लोग कार की सर्विस सही समय पर नहीं करवाते हैं, जिसकी वजह से कार की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे खराब होने लगती है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस कार को आप खरीदने जा रहे हैं उस कार की सर्विसिंग टाइम सही समय पर हुई है या फिर नहीं। आप चाहे इलेक्ट्रिक कार ले रहे हो या फिर पेट्रोल-डीजल गाड़ी, इसके ओनरशिप को ट्रांसफर को लीगल तरीके से करें। कार के सभी पेपरवर्क पूरा हो जैसे कि RC ट्रांसफर आदि। अगर सबकुछ सही तरीके और लीगल तरीके से नहीं हुआ तो कार खरीदने के बाद आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

More articles

Latest article