Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

November 1, 2026

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, November 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए जरूरी खबर! IndiGo ने बदले बैगेज नियम, Extra Baggage पर बढ़ा खर्च 

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 259
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : छत्तीसगढ़ के हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एयरलाइंस कंपनी IndiGo ने लगेज (बैगेज) शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अतिरिक्त सामान ले जाने के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद यात्रियों को अब फ्लाइट में तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। ईंधन संकट के बीच किए गए इस बदलाव को लेकर यात्रियों में नाराजगी है। छत्तीसगढ़ के यात्रियों का कहना है कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कंपनी ने लगेज शुल्क बढ़ाया है। उनका कहना है कि टिकट के दाम में ज्यादा बदलाव नहीं होने के बावजूद अतिरिक्त सुविधाओं के नाम पर यात्रियों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, घरेलू उड़ानों (Flight) में चेक-इन लगेज के अलावा अतिरिक्त हैंड लगेज पर लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। पहले 7 से 15 किलो तक के सामान के बाद अतिरिक्त 3 किलो लगेज के लिए यात्रियों को 975 रुपए देने होते थे। अब यही शुल्क बढ़ाकर 1650 रुपए कर दिया गया है। इससे कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइटों (International Flight Baggage Charges) में भी बैगेज चार्ज में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले 8 किलो तक अतिरिक्त सामान के लिए करीब 800 रुपए और इसके बाद प्रति किलो 100 रुपए शुल्क लिया जाता था। अब यात्रियों को अतिरिक्त सामान के लिए ज्यादा राशि चुकानी होगी। खासतौर पर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ में संपत्ति बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब ई-टेंडर के बिना नहीं होगी जमीन-दुकानों की बिक्री

लगेज शुल्क बढ़ने के बाद यात्रियों ने नाराजगी जताई है। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइंस कंपनियां समय-समय पर अलग-अलग कारणों से शुल्क बढ़ा रही हैं। पहले कैंसिलेशन चार्ज में बढ़ोतरी की गई और अब लगेज शुल्क बढ़ा दिया गया है। यात्रियों का आरोप है कि बजट एयरलाइन होने का फायदा उठाकर कंपनी अतिरिक्त चार्ज बढ़ा रही है। कुछ यात्रियों का कहना है कि हवाई यात्रा पहले ही आम लोगों के बजट से बाहर होती जा रही है। ऐसे में सामान ले जाने जैसे जरूरी हिस्से पर शुल्क बढ़ने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने विमानन विभाग से इस मामले में निगरानी और उचित कदम उठाने की मांग की है।

बता दें कि ईरान युद्ध के कारण एयर फ्यूल संकट को देखते हुए केंद्र सरकार (PM Modi) ने विमानन क्षेत्र को राहत देने के लिए कदम उठाए हैं। इसके बावजूद इंडिगो ने किराए में बदलाव किए बिना लगेज शुल्क में वृद्धि की है। यात्रियों का कहना है कि जब विमानन कंपनियों को राहत दी जा रही है तो अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने से आम यात्रियों पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

ACB का बड़ा एक्शन: 1 लाख की रिश्वत लेते CEO, बाबू और चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार

Untitled 669697

गौरतलब है कि घरेलू उड़ानों में यात्रियों को 7 किलो तक हैंड लगेज और 15 किलो तक चेक-इन लगेज की सुविधा बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलती है। इसके बाद अतिरिक्त सामान पर शुल्क देना अनिवार्य होता है। यात्रियों को अब सफर की योजना बनाने से पहले नए बैगेज चार्ज की जानकारी जरूर देखनी होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

November 1, 2026

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

November 1, 2026

राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी की शुभकामनाएं, बोले- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर बढ़ रहा प्रदेश

November 1, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया साइक्लोन का खतरा, 3-4 नवंबर को भारी बारिश के आसार

November 1, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

November 1, 2026

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

November 1, 2026

राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री

November 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

November 1, 2026

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

November 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.