- Advertisement -

Indian Army Recruitment: इंडियन आर्मी 10+2 TES-53 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, बिना आवेदन शुल्क के कर सकते हैं अप्लाईIndian Army Recruitment: इंडियन आर्मी 10+2 TES-53 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, बिना आवेदन शुल्क के कर सकते हैं अप्लाई

Must read

आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम  के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 5 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

- Advertisement -
  1. इंडियन आर्मी 10+2 TES-53 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू।
  2. 5 नवंबर तक भरा जा सकता है ऑनलाइन फॉर्म।

 

इंडियन आर्मी में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना की ओर से आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम (Indian Army 10+2 TES 53 Entry- July 2025 Batch) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 5 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं इस भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर वे इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं तो वे बिना आवेदन शुल्क के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ शुल्क जमा नहीं करना होगा।

More articles

Latest article