Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, August 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

India’s First Women Marine Engineer: भारत की पहली महिला मरीन इंजीनियर, जिन्होंने समंदर की दुनिया में इतिहास रच दिया और महिलाओं के लिए नए अवसर खोले

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
India’s
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
India’s First Women Marine Engineer: समुद्र जितना गहरा और विशाल है, उतनी ही कठिन होती है उस पर चलने वाले जहाजों की दुनिया। लंबे समय तक इसे सिर्फ पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था, लेकिन भारत की एक बेटी ने इतिहास रच दिया। सोनाली बनर्जी भारत की पहली महिला मरीन इंजीनियर हैं। वह न सिर्फ समुद्र की लहरों पर उतरीं, बल्कि इस धारणा को भी तोड़ दिया कि यह पेशा केवल पुरुषों के लिए है। सोनाली बनर्जी की कहानी सीख देती है कि लहरों से डरकर नाव कभी पार नहीं होती। उन्होंने रूढ़ियों को तोड़ा, चुनौतियों को पार किया और भारत की पहली महिला मरीन इंजीनियर बनकर इतिहास रच दिया। वे सचमुच महिला सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल हैं। आइए जानते हैं सोनाली बनर्जी के बारे में। सोनाली बनर्जी का जीवन परिचय सोनाली बनर्जी का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। सोनाली को बचपन से समुद्र और जहाजों की दुनिया ने आकर्षित किया। दरअसल उनके चाचा नौसेना में थे, जो उनकी प्रेरणा बने। चाचा से समुद्र और जहाजों की रोमांचक कहानियां सुनकर बड़ी हुई सोनाली ने मन में समुद्री यात्राओं का सपना देखना शुरू किया। सोनाली बनर्जी की शिक्षा और करियर अपने सपने को पूरा करने के लिए सोनाली ने साल 1995 में कोलकाता के तरातला स्थित मरीन इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई)में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। इस संस्थान में पहली बार किसी महिला ने दाखिला लिया था। उस समय संस्थान में कोई महिला हाॅस्टल नहीं था और न ही परिसर में कोई महिला कर्मचारी थी। ऐसे में एक छात्रा के लिए आवास की समस्या परिसर के सामने खड़ी हुई। काफी विचार विमर्श के बाद कॉलेज ने शिक्षकों के लिए निर्धारित खाली क्वार्टर में सोनाली को रहने की जगह दी। उनके बैच में 1500 कैडेट्स थे, जिसमें वह एकमात्र महिला थी। हालांकि इस पुरुष प्रधान माहौल में अपनी योग्यता साबित करते हुए सोनाली ने हर सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 1999 में अपनी बी.ई. डिग्री पूरी की। शिपिंग कंपनी में की ट्रेनिंग शुरुआत में कोई भी शिपिंग कंपनी उन्हें प्रशिक्षु के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहती थीं लेकिन सोनाली ने हार नहीं मानी और छह महीने के प्री-सी प्रशिक्षण के लिए मोबिल शिपिंग कंपनी ने सोनाली को चुना। सोनाली ने श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग, फिजी और खाड़ी देशों के बंदरगाहों को छूते हुए ट्रेनिंग पूरी की। यूपी की सोनाली ने महज 22 साल की उम्र में सामाजिक बाधाओं को तोड़ पुरुष प्रधान मरीन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई। 27 अगस्त 1999 को इतिहास रचते हुए भारत की पहली महिला मरीन इंजीनियर बनने का गौरव हासिल किया। 26 अगस्त 2001 को उन्होंने मोबिल शिपिंग कंपनी के जहाज के मशीन रूम की जिम्मेदारी संभाल कर इतिहास रचा।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

जेंलेस्की के शहर पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

August 22, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

गाजा को लेकर इजरायली मंत्री बेन-ग्विर के बयान से मचा बवाल, बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

August 17, 2026

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

August 12, 2026
Editors Picks

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

August 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.