19.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Kia Carens Clavis जून में होगी लॉन्च, मिलेगी ADAS Level 2, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट जैसी नई सुविधाएं

Must read

किआ इंडिया ने आज अपने कैरेंस पोर्टफोलियो में नया मॉडल, कैरेंस क्लेविस, पेश किया है। इसकी बुकिंग 9 मई 2025 को सुबह 00:01 बजे से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक किआ की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से 25,000 रुपये की टोकन राशि पर इस नए मॉडल को प्री-बुक कर सकते हैं। हालांकि, कैरेंस क्लेविस की कीमतों का ऐलान अगले महीने किया जा सकता है। यह नया मॉडल भारतीय परिवारों के लिए स्पेस, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का आदर्श संयोजन हो सकता है। आइए जानते हैं इस मॉडल में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

- Advertisement -

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • प्रीमियम 3-रो सीटिंग
  • 26.62 इंच का ड्यूल डिस्प्ले
  • 20 ADAS Level 2 फीचर्स
  • 18 सेफ्टी फीचर्स
  • 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ)
  • बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ
  • 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर
  • इंजन विकल्प: 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल
  • वेरिएंट्स: HTE से HTX+ तक, 8 रंगों में उपलब्ध

डिजाइन और स्टाइल
कैरेंस क्लेविस एक बोल्ड और स्टाइलिश डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जो एसयूवी के शौकियों को आकर्षित करेगा। इसकी हाई-टेक फीचर्स और इंजीनियरिंग इसे उन परिवारों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं, जो लग्जरी के साथ परफॉर्मेंस पसंद करते हैं। एक्सटीरियर्स में डिजिटल टाइगर फेस, एलईडी डीआरएल के साथ आइस क्यूब एमएफआर एलईडी हेडलाइट्स और स्टारमैप एलईडी कनेक्टेड टेललाइट्स शामिल हैं, जो गाड़ी को एक विशिष्ट और आधुनिक लुक प्रदान करते हैं।

कीमत
कैरेंस क्लेविस की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है।

More articles

Latest article