Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

November 6, 2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, November 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 169
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। अब एक्ट्रेस ने अपने फैमिली वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पति सिद्धार्थ और बेटी सराया के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

सिद्धार्थ और बेटी सराया के साथ छुट्टियां मना रहीं कियारा

कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कई झलकियां साझा की हैं। एक तस्वीर में वह पीले रंग की बिकिनी पहनकर पूल में समय बिताती दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में गुलाबी स्वेटर पहने धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी कुछ सेल्फी भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह मेकअप करती दिख रही हैं, जबकि दूसरी में सनग्लासेस पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी एक सेल्फी साझा की है, जिसमें दोनों पीले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

इस फैमिली वेकेशन की सबसे खास तस्वीरों में रेत पर बने परिवार के पैरों के निशान और बेटी सराया के रेत से सने नन्हे पैर भी शामिल हैं। इन तस्वीरों से कपल के पारिवारिक पलों की झलक देखने को मिलती है।

कियारा के मॉमी ग्लो पर फिदा हुए फैंस

कियारा की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों ने एक्ट्रेस की खूबसूरती और फिटनेस की तारीफ की, तो कुछ ने उनके चेहरे पर दिख रही चमक को लेकर कमेंट किए।

एक यूजर ने कियारा की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके मॉमी ग्लो की तारीफ की। वहीं, कुछ प्रशंसकों ने सिद्धार्थ और कियारा से उनकी बेटी सराया की और तस्वीरें साझा करने की गुजारिश भी की। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

नवंबर 2025 में बेटी सराया का हुआ था जन्म

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने नवंबर 2025 में अपनी बेटी सराया का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद कियारा ने जल्द ही अपने काम पर वापसी की। इस साल वह यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने नादिया का किरदार निभाया।

अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा करने के बाद कियारा अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक अपने दूसरे बच्चे के जन्म से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था।

कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। अब अपनी बेटी सराया के साथ परिवार का समय बिताते हुए दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

November 6, 2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

November 6, 2026

CG News: केजी हिल्स के जंगल में बड़ी बरामदगी, 711 बीजीएल सेल मिले; इलाके में जाने से बचने की अपील

November 6, 2026

CG Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर

November 6, 2026

छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; सुबह कोहरे का दिखेगा असर

November 6, 2026
Editors Picks

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

November 6, 2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

November 6, 2026

CG News: केजी हिल्स के जंगल में बड़ी बरामदगी, 711 बीजीएल सेल मिले; इलाके में जाने से बचने की अपील

November 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

November 6, 2026

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

November 6, 2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

November 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.