Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Singer Aishwarya Pandit: बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस रेड, चोरी का सामान बरामद, गायिका फरार…

May 21, 2026

West Bengal New Madasa Rules: अब सभी मदरसों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’, बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ के धावक अनिमेष का इंटरनेशनल ट्रैक पर जलवा, Saudi Grand Prix 2026 में दो मेडल किये अपने नाम

May 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, May 21
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

कोलकाता रेप केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार; इन आरोपों में ने लिया एक्शन, एक पुलिस अफसर भी गिरफ्त में

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
कोलकाता रेप-मर्डर केस  में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज  में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस थाने के  अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई सबूतों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में किया गया है। संदीप घोष मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में 16 अगस्त से ही की हिरासत में है। वहीं मंडल पर FIR लिखने में देरी करने का भी आरोप है।  डॉ. घोष पर इससे पहले ईडी ने भी शिकंजा कसा था।

वहीं रेप केस में अब तक कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी संजय रॉय को वारदात के दूसरे दिन गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर संदीप घोष और पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी अभिजीत मंडल को जांच में सहयोग न करने, एफआईआर में देरी और सबूतों से गड़बड़ी के लिए गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले डॉ. संदीप घोष को करप्शन के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस मामले में 150 घंटे से अधिक समय तक उन से पूछताछ की थी और फिर उन्हें करप्शन मामले में गिरफ्तार किया था।

सुप्रीम कोर्ट में, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस की बैंच को बताया था कि क्राइम स्पॉट को बदल दिया गया है। हालांकि, सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, जो पश्चिम बंगाल सरकार को रिप्रेजेंट कर रहे थे, उन्होंने इससे इनकार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से एफआईआर दाखिल करने में बेवजह की देरी और कोलकाता पुलिस द्वारा रखी गई कॉमन डायरी में कमियों के बारे में पूछा था। सीबीआई ने ताल्हा पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी अभिजीत मंडल से इस मामले में कई बार पूछताछ की है और कोलकाता पुलिस पर मामले की गलत तरीके से जांच करने का भी आरोप है। साथ ही कुछ अधिकारी इसीलिए भी जांच के दायरे में हैं क्योंकि उनकी प्रमुख आरोपी संजय रॉय के साथ नजदीकियां सामने आई है।

5 सितंबर को  की जांच में सामने आया कि ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के अगले दिन ही संदीप घोष ने सेमिनार हॉल से लगे कमरों के रेनोवेशन का ऑर्डर दिया था। ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त की सुबह सेमिनार हॉल में ही मिला था। हालांकि, कॉलेज स्टूडेंट्स ने इस केस को लेकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिसके चलते रेनोवेशन को वहीं रोक दिया गया।

Mamata Banerjee 3

वहीं पिछले एक महीने से धरने पर बैठे आरजी कर मेडिकल कॉलेज  के जूनियर डॉक्टरों के साथ पश्चिम बंगाल   की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक एक बार फिर नहीं हो सकी। डॉक्टर मीटिंग का लाइव प्रसारण करने की मांग पर अड़े रहे। वहीं सीएम ममता इससे हिचकती रहीं और दोनों के बीच बैठक फिर नहीं हो सकी। इससे पहले 13 सितंबर को भी सीएम ममता और जूनियर डॉक्टरों के बीच बैठक टल गई थी। इस हफ्ते यह दूसरी बार था कि मीटिंग नहीं हो सकी।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ बातचीत में हो रही देरी से नाराज़ ममता बनर्जी ने बारिश में उनके घर के बाहर खड़े डॉक्टरों से कहा, “आज आपने कहा कि आप मुझसे मिलना चाहते हैं। मैंने सहमति दी और मैं इंतजार कर रही हूं। कृपया मेरा इस तरह अपमान न करें। इससे पहले मैंने दो घंटे तक आपका इंतजार किया था, लेकिन आप नहीं आए थे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि अगर वे मिलने के लिए तैयार नहीं हैं तो कम से कम घर के अंदर आकर चाय पी लें। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी इस विनती का अस्वीकार कर दिया।

बता दें विगत 13 सितंबर 2024 को भी ड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर के साथ नबन्ना के कॉन्फ्रेंस हॉल में होने वाली मीटिंग के लिए ममता बनर्जी दो घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करती रहीं, लेकिन बातचीत की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर डॉक्टर अड़े रहे और कॉन्फ्रेंस हॉल में जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर शाम मीटिंग कैंसिल हो गई। इसके बाद एक महीने तक नहीं झुकने वाली ‘दीदी’ ने गुरुवार देर शाम अचानक इस्तीफे की पेशकश कर सभी के चौंका दिया।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 5 बड़े चेहरों को मिली जगह

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

May 8, 2026

Amrit Bharat Trains: देश को मिली 3 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, जानिए क्या होगा रूट

January 23, 2026

Bhopal AIIMS Research: भोपाल एम्स की रिसर्च में बड़ा खुलासा, नींद पूरी ना होने पर हो सकता है कैंसर

January 19, 2026
Editors Picks

Singer Aishwarya Pandit: बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस रेड, चोरी का सामान बरामद, गायिका फरार…

May 21, 2026

West Bengal New Madasa Rules: अब सभी मदरसों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’, बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ के धावक अनिमेष का इंटरनेशनल ट्रैक पर जलवा, Saudi Grand Prix 2026 में दो मेडल किये अपने नाम

May 21, 2026

रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा: सीलिंग रिपेयर के दौरान गिरा मजदूर, हालत गंभीर

May 21, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Singer Aishwarya Pandit: बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस रेड, चोरी का सामान बरामद, गायिका फरार…

May 21, 2026

West Bengal New Madasa Rules: अब सभी मदरसों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’, बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ के धावक अनिमेष का इंटरनेशनल ट्रैक पर जलवा, Saudi Grand Prix 2026 में दो मेडल किये अपने नाम

May 21, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.