23.2 C
Raipur
Sunday, March 1, 2026
- Advertisement -

Mahindra ने अक्टूबर 2024 में की अब तक की सबसे ज्यादा सेल 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी

Must read

महिंद्रा ने अक्टूबर 2024 में 54504 यूनिट की बिक्री की है। कंपनी की सबसे ज्यादा एसयूवी बिक्री की है। कंपनी ने सालाना आधार पर 24.70% की बढ़ोतरी है। मासिक बिक्री के आधार पर भी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2024 में बेची गई 51062 इकाइयों से MoM बिक्री संख्या में 6.74% की वृद्धि हुई। कुल निर्यात में 89% की वृद्धि हुई।

- Advertisement -
  1. महिंद्रा की अक्टूबर 2024 की बिक्री 54 हजार के पार।
  2. निर्यात में महिंद्रा ने 89% की वृद्धि की है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2024 की सेल्स रिपोर्ट को जारी की है। इस भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी ने फेस्टिवल सीजन के दौरान 54 से ज्यादा एसयूवी बेचीं है। वहीं, यह आंकड़ा कंपनी के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बिक्री का सीधा मतलब है कि नवरात्रि से लेकर दीवाली तक लोगों ने महिंद्रा की Scorpio-N, Thar Rocks, XUV700, XUV 3XO और Bolero समेत दूसरी एसयूवी गाड़ियों की खरीदारी जमकर की है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने बीते अक्टूबर महीने में अपनी अलग-अलग एसयूवी की 54504 यूनिट्स की बिक्री की है। यह बिक्री दर सालाना रूप से 25% की बढ़ोतरी रही है। एक साल पहले अक्टूबर 2023 में कंपनी ने भारतीय बाजार में 43708 पैसेंजर वीइकल्स की बिक्री की थी। वहीं, कंपनी ने अक्टूबर 2024 में सभी व्हीकल सेगमेंट में 96648 गाड़ियों की बिक्री की है, जो कंपनी की सालाना और मासिक बढ़ोतरी को दिखाती है। भारतीय बाजार में गाड़ियों की बिक्री के साथ ही कंपनी ने 3506 गाड़ियां एक्सपोर्ट भी किया है, जिसमें एसयूवी के साथ ही अन्य सेगमेंट के वाहन भी शामिल है।

F25 में YTD बिक्री भी 4% सुधर कर 50,440 इकाई हो गई है, जो F24 में बेची गई 48,628 इकाई थी। निर्यात की बात करें तो, महिंद्रा ने ग्लोबल मार्केट में बढ़िया प्रदर्शन किया है। पिछले महीने 3,506 इकाइयों की शिपिंग के साथ निर्यात में 89% की शानदार बढ़ोतरी हुई है। यह अक्टूबर 2023 में निर्यात की गई 1,854 इकाइयों से ज्यादा है। सालाना आधार पर भी, निर्यात अप्रैल-अक्टूबर 2023 की इसी अवधि में निर्यात किए गए 16,170 से 13% बढ़कर F25 अवधि में 18,233 यूनिट हुई है।

More articles

Latest article