16.9 C
Raipur
Thursday, February 5, 2026
- Advertisement -

Mamta Kulkarni महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं, संन्यासी बनने के बाद इस नाम से जानी जाएंगी पूर्व एक्ट्रेस

Must read

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक में उनकी फिल्मों की खूब चर्चा चलती थी, लेकिन फिर उन्होंने खुद को शोबिज की दुनिया से दूर कर लिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने महाकुंभ में पहुंचकर संन्यास ग्रहण कर लिया है। इसके बाद अब पूर्व एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ममता कुलकर्णी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनकर कुछ लोगों को हैरान भी किया है।

- Advertisement -

फैंस के मन में एक निराशा का भाव भी है कि अब उन्हें किसी फिल्मी किरदार में नहीं देखा जाएगा। बता दें कि अब पूर्व अभिनेत्री को यामाई ममता नंद गिरि के नाम से पुकारा जाएगा। फिलहाल उनका पट्टाभिषेक करना ही रह गया है। बता दें कि महाकुंभ में शामिल होने के समय से ही ममता चर्चा में बनी हुई हैं।

वह साध्वी के रूप में महाकुंभ में नजर आईं। उनके गले में रुद्राक्ष की दो बड़ी माला नजर आईं। इसके अलावा, उन्हें कंधे पर भगवा झोला टांगे हुए देखा था। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस भी कहा जाता है। साल 1992 में तिरंगा फिल्म से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ।

इस फिल्म में उन्होंने एक छोटा रोल निभाया था। इसके बाद एक्ट्रेस को साल 1993 में आई फिल्म अशांत, आशिक अवारा और वक्त हमारा जैसी फिल्मों में देखा गया। इन मूवीज में एक्ट्रेस की अदाकारी की खूब सराहना की गई। साल 1993 की ही बात है, जब एक्ट्रेस का नाम विवादों से जुड़ गया था। उन्होंने एक मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसे देखकर बॉलीवुड स्टार्स को भी हैरानी हुई थी। प्रोफेशनल के अलावा एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थी। हालांकि, अब वह फिल्मी दुनिया से खुद को काफी दूर कर चुकी हैं।

More articles

Latest article