Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में रैली के बीच ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 14 की मौत और कई घायल

August 3, 2026

Commonwealth Games: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

August 3, 2026

CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

August 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, August 3
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

जादू-टोने के शक में नाबालिग की कुल्हाड़ी से हत्या, घर का नौकर निकला हैवान

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 45
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कांकेर।’ छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग इलाकों में हत्या की घटना सामने आई है। कांकेर जिले के लारगांव मरकाटोला में जादू टोने के शक में नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरी घटना सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी गांव में घटी, जहां पत्नी से मिलने आए अशोक चंद्रा की उसके साले और एक दोस्त ने डंडे और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। कांकेर घर में काम करने वाले नौकर ने जादू-टोना करने के शक में कुल्हाड़ी से हमलाकर नाबालिग लड़की को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लारगांव मरकाटोला की है। घटना 3 मई की सुबह की है। नाबालिग लड़की मीनाक्षी मरकाम के पिता ललता मरकाम अपनी पत्नी बालो बाई और बेटी टिकेश्वरी के साथ सुबह 8 बजे बैलगाड़ी से तुमड़ाबांधा खेत में गिट्टी लेने गए थे। जब वे साढ़े 10 बजे वापस लौटा, तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी मीनाक्षी पूजा के कमरे के सामने खून से लथपथ पड़ी थी। घर में काम करने वाले ढेकुना निवासी मजदूर तुलसी राम निषाद खून से सनी कुल्हाड़ी लिए वहीं खड़ा था। जब ललता ने हत्या की वजह पूछा तो उसने कहा कि मीनाक्षी उस पर जादू-टोना कर रही थी, इसलिए उसने हत्या कर दी।

दिनदहाड़े दो वारदातों से कांपा रायपुर, सीसीटीवी से आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

वहीं मीनाक्षी को लहूलुहान देखकर मां और उसकी बहन रोते हुए उसे उठाकर देखा तो उसकी सांस चल रही थी। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के तुरंत बाद आरोपी मौका पाकर कुल्हाड़ी लेकर घर के पीछे बाड़ी की ओर भाग गया। ललता ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया और फरार हो गया। इसके बाद ललता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। ललता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच तो वहां लड़की के सिर, गाल और कान पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव मिले। पूजा कमरे के सामने तक खून फैला हुआ था। परिजनों ने खून साफ कर कपड़े और बोरी पूजा रूम के पास रख दिए थे, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान जब्त कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को सिदेसर चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं दूसरी घटना सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी गांव में घटी, जहां पत्नी से मिलने आए जीजा अशोक चंद्रा की उसके साले और एक दोस्त ने डंडे और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अशोक का अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था, जिससे तंग आकर पत्नी मायके चली गई थी। अशोक जब सुलह के लिए ससुराल पहुंचा, तो वहां फिर विवाद हो गया। गुस्से में आकर साले और उसके दोस्त ने अशोक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डभरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है।दोनों ही मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा और कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

August 3, 2026

भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क; 14 आरोपियों पर शिकंजा

August 3, 2026

CG Crime: सिनेमा हॉल बना अखाड़ा! Spider-Man देखने पहुंचे युवकों के बीच खूनी झड़प, लात-घूंसों के बाद चले हथौड़े

August 3, 2026

CG Weather Update: बादल छंटते ही बढ़ी उमस, राजधानी में गर्मी से लोग बेहाल; आज कई इलाकों में बारिश के आसार

August 3, 2026

CG Teachers Pension Update: 2018 से पहले की सेवा का लाभ नहीं मिलेगा, सरकार ने साफ किया नियम

August 3, 2026

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना का पोर्टल कब खुलेगा? लाखों महिलाओं को सरकार के फैसले का इंतजार

August 3, 2026
Editors Picks

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में रैली के बीच ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 14 की मौत और कई घायल

August 3, 2026

Commonwealth Games: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

August 3, 2026

CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

August 3, 2026

शराब में ‘नकली स्वाद’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इन ब्रांड्स पर कसा शिकंजा

August 3, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में रैली के बीच ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 14 की मौत और कई घायल

August 3, 2026

Commonwealth Games: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

August 3, 2026

CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

August 3, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.