- Advertisement -

थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर दोहरी हत्या: रायगढ़ में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

Must read

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर हुआ है। पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली है। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है।

- Advertisement -

SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला संवरा (45) और पूर्णिमा संवरा (24) के रूप में हुई है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है।

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला: मुसलमानों से इतनी हमदर्दी है तो मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं?

More articles

Latest article