20.5 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

म्यांमार में भूकंप से हाहाकार: 1644 की जान गई, 3400 से ज्यादा घायल; 334 एटॉमिक बम जैसी ताकत से दहला देश

Must read

नेपीदा : म्यांमार में शनिवार दोपहर 3:30 बजे फिर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। इस तरह बीते 2 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले तीन भूकंप आए हैं।

- Advertisement -

शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में भारी तबाही हुई। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप था। CNN ने एक जियोलॉजिस्ट के हवाले से बताया है कि इस भूकंप का असर 334 एटॉमिक बम में ब्लास्ट के बराबर था।

 शनिवार तक मरने वालों का आंकड़ा 1644 हो चुका है, जबकि 3,408 से ज्यादा लोग घायल हुए और 139 लोग लापता हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 12 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में आज पीएम मोदी, नई परियोजनाओं से प्रदेश को मिलेगा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट

मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई। इस भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए थे।

 

More articles

Latest article