Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG NEWS : पानी को लेकर परिवार में बवाल, दो गुटों में मारपीट से मचा हड़कंप, 9 लोग घायल

May 24, 2026

आज UPSC प्रीलिम्स परीक्षा: 8,000 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल, छत्तीसगढ़ में बने कई केंद्र

May 24, 2026

Chhattisgarh : हत्या के बाद पत्नी के शव के किए टुकड़े, NIA कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, May 24
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Chhattisgarh : हत्या के बाद पत्नी के शव के किए टुकड़े, NIA कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 287
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाने और नकली नोट छापने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. बिलासपुर की विशेष न्यायाधीश (एनआईए) अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और नकली नोट रखने के मामले में अलग-अलग सजाएं सुनाईं. यह फैसला विशेष न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी की अदालत ने सुनाया है. दरअसल, 2 मार्च 2023 को एंटी क्राइम यूनिट को उसलापुर स्थित गीतांजलि कॉलोनी फेस-1 में नकली नोट छापने की सूचना मिली थी. पुलिस जब पवन सिंह ठाकुर के मकान में तलाशी लेने पहुंची तो पोर्च में रखी पानी की टंकी में टेप से लिपटी पॉलीथिन में 5 टुकड़ों में अलग-अलग पॉलीथिन में पैक महिला का शव मिला. इसकी पहचान आरोपी की पत्नी सती साहू के रूप में हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसने उसकी हत्या की थी. शव ठिकाने लगाने आरोपी ने बाजार से पानी की टंकी और कटर मशीन खरीदी.

CG News : तेंदूपत्ता से लदी माजदा हाईटेंशन तार से टकराई, देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी

उसने शव के हाथ-पैर और धड़ काटकर अलग-अलग पैक किए. आरोपी ने शव को जलाने की भी कोशिश की, लेकिन बदबू फैलने के डर से ऐसा नहीं कर सका. बाद में शव के हिस्सों को पॉलीथिन में पैक कर टंकी में छिपा दिया. इस दौरान वह दो महीने तक लोगों से पत्नी के घर छोड़कर जाने की बात कहता रहा और तलाश का नाटक करता रहा. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली नोट बनाने का सामान, कलर प्रिंटर, रिफिल कार्टिज, जेरॉक्स पेपर, 200 रुपए के सात और 500 रुपए के तीन नकली नोट, ग्राइंडर कटर मशीन समेत अन्य सामग्री जब्त की. आरोपी ने बताया कि उसने रायगढ़ और जांजगीर के दो युवकों से नकली नोट बनाना सीखा था.

CG Rape Case : बाप और बेटी का रिश्ता तार-तार… पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपने फैसले में कहा कि यह अपराध अत्यंत गंभीर और क्रूर प्रकृति का है. अदालत ने माना कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास समाज में भय और असुरक्षा पैदा करने वाला कृत्य है, इसलिए आरोपी को किसी प्रकार की रियायत देने योग्य नहीं. कोर्ट ने आरोपी को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास, धारा 201 और 489-सी के तहत पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG NEWS : पानी को लेकर परिवार में बवाल, दो गुटों में मारपीट से मचा हड़कंप, 9 लोग घायल

May 24, 2026

आज UPSC प्रीलिम्स परीक्षा: 8,000 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल, छत्तीसगढ़ में बने कई केंद्र

May 24, 2026

CG News : तेंदूपत्ता से लदी माजदा हाईटेंशन तार से टकराई, देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी

May 24, 2026

CG Rape Case : बाप और बेटी का रिश्ता तार-तार… पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

May 24, 2026

बिहार में जन्म दर सबसे ज्यादा, छत्तीसगढ़ में मौतों का आंकड़ा सबसे ऊपर – सरकारी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

May 24, 2026

CG Airport New Rule: एयरपोर्ट पर Reels बनाना पड़ेगा भारी, यात्रियों पर लग सकता है बैन और सख्त कार्रवाई

May 24, 2026
Editors Picks

CG NEWS : पानी को लेकर परिवार में बवाल, दो गुटों में मारपीट से मचा हड़कंप, 9 लोग घायल

May 24, 2026

आज UPSC प्रीलिम्स परीक्षा: 8,000 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल, छत्तीसगढ़ में बने कई केंद्र

May 24, 2026

Chhattisgarh : हत्या के बाद पत्नी के शव के किए टुकड़े, NIA कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

May 24, 2026

CG News : तेंदूपत्ता से लदी माजदा हाईटेंशन तार से टकराई, देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी

May 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG NEWS : पानी को लेकर परिवार में बवाल, दो गुटों में मारपीट से मचा हड़कंप, 9 लोग घायल

May 24, 2026

आज UPSC प्रीलिम्स परीक्षा: 8,000 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल, छत्तीसगढ़ में बने कई केंद्र

May 24, 2026

Chhattisgarh : हत्या के बाद पत्नी के शव के किए टुकड़े, NIA कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

May 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.