Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर 20 गंभीर केस, हाई कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

June 27, 2026

क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, June 28
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Delhi Metro के स्टेशनों पर अब मिलेगा नया फीचर, किसी मुश्किल में हों तो तुरंत स्कैन करें QR कोड

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। मेट्रो में सफर करने के दौरान अगर कोई परेशानी होती है तो अब यात्री क्यूआर कोड के जरिए शिकायत कर सकेंगे। डीएमआरसी ने ज्यादातर स्टेशनों पर कस्टमर केयर काउंटर पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। खास बात यह है कि यात्रियों को यह भी पता चल सकेगा कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई हुुई या नहीं।

  1. डीएमआरसी ने यात्रियों के लिए शुरू की नई सुविधा।
  2. अब क्यूआर कोड से अपनी शिकायत कर सकेंगे यात्री।
  3. ज्यादातर मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए हैं क्यूआर कोड।

मेट्रो में सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर यात्रियों को अपनी बात डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) तक पहुंचाने व शिकायत दर्ज कराने के लिए परेशान होने या हेल्पलाइन पर कॉल करने करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि मेट्रो स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री आसानी से डिजिटल फीडबैक बुक में अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।

वहीं, डीएमआरसी भी शिकायतों व यात्रियों से मिले सुझाव पर तुरंत कार्रवाई करेगा। खास बात यह है कि यात्रियों को यह पता चल सकेगा कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई हुई या नहीं।

डीएमआरसी ने एक अक्टूबर को एक डिजिटल फीडबैक बुक जारी किया है। एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 386 किलोमीटर है और 286 मेट्रो स्टेशन हैं।

डीएमआरसी का कहना है कि इस डिजिटल फीडबैक बुक के इस्तेमाल के लिए ज्यादातर मेट्रो स्टेशनों पर कस्टमर केयर काउंटर पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। कुछ स्टेशनों पर अभी क्यूआर कोड लगाने का काम बाकी है, जो अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा।

बताया गया कि क्यूआर कोड  स्मार्ट फोन से स्कैन करते ही डिजिटल फीडबैक बुक का लिंक मोबाइल पर खुल जाएगा। इसके माध्यम से यात्री मेट्रो में सफर के दौरान आने वाली परेशानियों से संबंधित शिकायतें, मेट्रो की सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव व अपनी प्रतिक्रिया हिंदी व अंग्रेजी में से किसी भी भाषा में दर्ज करा सकते हैं।

ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड रिचार्ज और यूपीआई से किराया भुगतान से संबंधित शिकायत होने पर उसे वर्गीकृत भी किया जा सकेगा। साथ ही यात्री अपनी शिकायतों से संबंधित दस्तावेज, भुगतान की पर्ची, स्क्रीनशॉट, फोटो इत्यादि भी अपलोड कर सकेंगे।

डीएमआरसी  के अनुसार, शिकायतें दर्ज करने के बाद यात्रियों को एक विशेष शिकायत नंबर भी जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से यात्री पता कर सकेंगे कि शिकायतों पर कब तक कार्रवाई होगी या क्या कार्रवाई हुई। इस डिजिटल फीडबैक बुक को डीएमआरसी ने अपने केयर (कस्टमर एप्लिकेशन फार रीलेशनशिप एंड इंगेजमेंट) से भी जोड़ा है।

वहीं, इसमें अब तक करीब 500 यात्रियों ने अपनी शिकायतें व सुझाव दर्ज कराई है। जिसमें ज्यादातर शिकायतें ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने में आने वाली समस्या को लेकर है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर खराब होने को लेकर भी यात्री शिकायत देते हैं। इसके अलावा सुविधाओं में सुधार के लिए यात्री कुछ सुझाव भी भेज रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर 20 गंभीर केस, हाई कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

June 27, 2026

क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

June 27, 2026

Chhattisgarh: हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

June 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर 20 गंभीर केस, हाई कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

June 27, 2026

क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

June 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.