Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अपने नाम की SIM किसी और को बेची या किराये पर दी तो होगी जेल! 50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

September 22, 2026

CG News: BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

September 22, 2026

CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 22
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

घाटे से 928 करोड़ के मुनाफे में आई पेटीएम, फिर भी शेयरों में भारी गिरावट क्यों

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 928.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी 290.5 करोड़ रुपये के घाटे में थी। हालांकि इस मजबूत वित्तीय नतीजे के बावजूद पेटीएम के शेयरों में 7 फीसदी तक की भारी गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है।.

  1. पेटीएम का दूसरी तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,659.5 करोड़ रुपये रहा।
  2. पेटीएम ने टिकटिंग बिजनेस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को बेच दिया है।
  3. इससे पेटीएम का टैक्स से पहले का मुनाफा 938.9 करोड़ रुपये हो गया।

फिनटेक कंपनी पेटीएम ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। विजय शेखर शर्मा की कंपनी को जुलाई-सितंबर तिमाही में 930 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। एक साल पहले की समान अवधि में पेटीएम घाटे में थी। हालांकि, इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बावजूद पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 7 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला।

पेटीएम का दूसरी तिमाही के दौरान ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,659.5 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की तुलना में 34 फीसदी कम है। पेटीएम का टैक्स से पहले का घाटा भी सालाना आधार पर 273.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 406.5 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, इस तिमाही के दौरान पेटीएम ने अपना टिकटिंग बिजनेस दीपिंदर गोयल की फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को बेच दिया। इस सौदे से पेटीएम को 1,345.4 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ हुआ। इसकी वजह से पेटीएम का कर से पहले लाभ 938.9 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल की समान अवधि में 279 करोड़ रुपये के नुकसान से काफी बेहतर है।

पेटीएम ने अपने प्रमुख वित्तीय सेवा ग्राहकों की संख्या की जानकारी देनी शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही के दौरान 6 लाख ग्राहकों ने वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाया। यह पिछली तिमाही के 5,90,000 से अधिक है। सितंबर 2024 तक पेटीएम की मर्चेंट सदस्यता 11.2 मिलियन तक पहुंच गई।

तिमाही के लिए सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) 4.5 ट्रिलियन रुपये रहा, जो तिमाही आधार पर 5 फीसदी अधिक है। पेटीएम के मुताबिक, वह अपने पेमेंट प्रोसेसिंग मार्जिन में उल्लेखनीय सुधार करने में सफल रही। कंपनी ने उम्मीद जताई कि यह पूरे साल के लिए 5-6 आधार अंकों की सीमा में रहेगा।

पेटीएम के लिए दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे काफी सकारात्मक रहे। कंपनी ने मुनाफे की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। अपने फाइनेंशियल मैट्रिक्स में सुधार किए हैं। लेकिन, शेयर मार्केट में निवेशकों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि उनका रुख अभी भी कंपनी को लेकर काफी सतर्क है। खासकर कंपनी के संचालन से घटते राजस्व और पिछली विनियामक चुनौतियों के मद्देनजर।

नतीजों के बाद पेटीएम के शेयर 7 फीसदी तक फिसल गए। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी दिखी। दोपहर 1.15 बजे तक पेटीएम के शेयर 3.91 फीसदी की गिरावट के साथ 697.60 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक साल में पेटीएम से निवेशकों को करीब 25 फीसदी का नुकसान हुआ है। लेकिन, बीते 6 महीनों में इसने 85 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Train Late Refund: ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 का जुर्माना! जानिए यात्रियों के अधिकार और रिफंड पाने का तरीका

September 22, 2026

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026

डीमार्ट ने बढ़ाया फार्मेसी कारोबार, दवाइयों पर 20% तक की छूट

July 29, 2026

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026
Editors Picks

अपने नाम की SIM किसी और को बेची या किराये पर दी तो होगी जेल! 50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

September 22, 2026

CG News: BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

September 22, 2026

CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

September 22, 2026

Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

September 22, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

अपने नाम की SIM किसी और को बेची या किराये पर दी तो होगी जेल! 50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

September 22, 2026

CG News: BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

September 22, 2026

CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

September 22, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.