19.4 C
Raipur
Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

एशियन पेंट्स के तिमाही नतीजे खौफनाक 10 फीसदी तक गिरा स्टॉक

Must read

एशियन पेंट्स को एक वक्त सबसे शानदार स्टॉक माना जाता था। इसमें हर कोई पैसे लगाना चाहता था। लेकिन सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद एशियन पेंट्स के शेयर एकदम से भरभराकर गिर गए। इसके शेयरों की कीमत एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। आइए जानते हैं कि एशियन पेंट्स के शेयरों में भारी गिरावट की क्या वजह है।

- Advertisement -
  1. एशियन पेंट्स के तिमाही नतीजे बेहद कमजोर रहे।
  2. कंपनी के मुनाफे में 44 फीसदी की गिरावट आई है।
  3. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस भी घटा दिया है।

एशियन पेंट्स के तिमाही नतीजे हद से ज्यादा खराब रहे। कंपनी ने हर मोर्चे पर बद से बदतर प्रदर्शन किया। इसका असर आज उसके शेयरों में भी दिख रहा है। एशियन पेंट्स लॉर्ज कैप कंपनी है, लेकिन उसका स्टॉक आज किसी स्मॉलकैप कंपनी की तरह भर-भराकर करीब 10 फीसदी तक गिर गया। शुरुआती कारोबार में यह 9.22 फीसदी की गिरावट के साथ 2,514.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

एशियन पेंट्स के लिए सितंबर 2024 तिमाही किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं रही। उसका मुनाफा कमजोर डिमांड के चलते 44 फीसदी तक घट गया। वहीं, रेवेन्यू में भी 5 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। अगर मार्जिन और डोमेस्टिक वॉल्यूम ग्रोथ की बात करें, तो वहां भी कंपनी ने बेहद निराश किया है।

सितंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 694.64 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,205.42 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 5.3 पर्सेंट घटकर 8,003.02 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल 8,451.93 करोड़ रुपये था। कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट बिफोर डिप्रिसिएशन, इंटरेस्ट एंड टैक्स  27.8 फीसदी गिरकर 1,239.5 करोड़ रुपये हो रहा।

More articles

Latest article