- Advertisement -

रेनबो फिंगर्स की संस्थापक श्रद्धा वर्मा को मिला महिला शक्ति सम्मान

Must read

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक श्रद्धा वर्मा को ‘महिला शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लाहोटी मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

- Advertisement -

यह गरिमामय आयोजन सिविल लाइंस स्थित वृन्दावन हॉल में संपन्न हुआ, जहां शहर की 108 प्रबुद्ध महिलाओं और 51 सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष बना दिया।

भव्य समारोह में हुआ सम्मान

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजश्री देवांगन और श्रीमती वंदना पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दीपिका वैष्णव, श्रीमती जीत देवांगन, श्री धर्मेन्द्र दुर्गा, श्री राजेश बरलोटा, श्री हीरानंद दुल्हानी और श्री राजेश सिंह उपस्थित रहे।

अतिथियों ने श्रद्धा वर्मा को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की।

सामाजिक योगदान की हुई सराहना

समारोह में लाहोटी मित्र मंडल के मुख्य संरक्षक छबिलाल सोनी और कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने श्रद्धा वर्मा द्वारा रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धा वर्मा निरंतर समाजहित में कार्य कर रही हैं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

More articles

Latest article