Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NEET paper leak case: पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन! 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज होगी सुनवाई

July 23, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

July 23, 2026

CJP Protest Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन में बवाल, हिंसा के बीच ACP को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का VIDEO वायरल

July 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, July 24
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

रायपुर में 60वां DGP-IG सम्मेलन: PM मोदी, अमित शाह और NSA डोभाल की मौजूदगी में IIM नवा रायपुर रहेगा हाई सिक्योरिटी ज़ोन

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 787
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन होगा। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

DGP-IG कॉन्फ्रेंस को लेकर नया रायपुर सील रहेगा। आयोजन में किसी तरह की अव्यवस्था ना पड़े, इसलिए मंगलवार की दोपहर को छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में फाइनल बैठक की। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम सड़कों पर रिहर्सल करेगी।

वहीं 28 नवंबर से होने वाली 3 दिवसीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होगी। खास जोर साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, और सीमा प्रबंधन को लेकर रहेगा। पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन होंगे। इसमें देशभर के डीजीपी और आईजी शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी हो सकेगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई PMO बनेगा। पिछले साल 2024 में DGP-IG कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था। इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री एम-1 केंद्रीय गृहमंत्री एम-11 में ठहरेंगे। नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं। यहां 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे।

डीजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा, आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ का-र्डिनेशन करेंगे। साथ ही पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। बता दें कि डीजी कान्फ्रेंस में देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 2 प्रमुख प्रतिनिधि (डीजीपी-आईजी) शामिल होंगे। सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईजी छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पाल को आवास, ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

PM मोदी का संदेश: “स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं, कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता का भी संकल्प है”

वीआईपी जहां भी ठहरेंगे, वहां कमांडेंट या एसपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। 3 शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। आईआईएम में आईजी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले, 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया था।

मुद्रास्फीति अनुमान पर RBI का बयान: ‘किसी भी तरह का पूर्वाग्रह नहीं’, केंद्रीय बैंक ने साफ की स्थिति

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

CG Politics: रायपुर में भूपेश बघेल की BJP को खुली चुनौती, बोले- बिना देखे गाकर दिखाएं वंदे मातरम्

May 30, 2026

OBC Congress List : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, OBC जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

May 21, 2026

तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज, CM विजय की कुर्सी पर संकट के बादल, CPIM ने दी समर्थन वापसी की चेतावनी

May 20, 2026

VD Satheesan Oath as Kerala CM: केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन ने ली शपथ, जानिए किन नेताओं को मिला मंत्री पद

May 18, 2026
Editors Picks

NEET paper leak case: पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन! 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज होगी सुनवाई

July 23, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

July 23, 2026

CJP Protest Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन में बवाल, हिंसा के बीच ACP को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का VIDEO वायरल

July 23, 2026

बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ी राहत: 8 महीने बाद जेल से बाहर आए अमित बघेल, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

July 23, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

NEET paper leak case: पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन! 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज होगी सुनवाई

July 23, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

July 23, 2026

CJP Protest Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन में बवाल, हिंसा के बीच ACP को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का VIDEO वायरल

July 23, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.