Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Amit Baghel Bail : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

May 19, 2026

CG News : साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

May 19, 2026

CG News : गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, May 20
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Rajasthan Assembly Bomb Threat: राजस्थान में बम धमकी से मचा हड़कंप, विधानसभा और कई जिला कोर्ट निशाने पर, ईमेल से मिली चेतावनी

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rajasthan
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Rajasthan Assembly Bomb Threat: राजस्थान में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान विधानसभा समेत जयपुर और बीकानेर जिले के को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने पर प्रदेशभर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई। राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। परिसरों को खाली कराया गया लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ईमेल भेजकर दी धमकी

विधानसभा सचिवालय कार्यालय को सोमवार सुबह एक ईमेल आया, जिसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। खबर फैलते ही विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया।
जयपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को भी धमकी का ईमेल कोर्ट के ऑफिशियल आईडी पर आया था। इसके बाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली, लेकिन किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जयपुर में सेशन कोर्ट को बम की धमकी

सेशन कोर्ट को उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिलने पर कोर्ट प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने परिसर में सर्च किया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सर्च के दौरान कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। गौरतलब है कि आज से ही कोर्ट में सुनवाई का समय सुबह 7:30 से दोपहर एक बजे तक हुआ है। ऐसे में कोर्ट परिसर में अधिवक्ता और परिवादी काफी संख्या में मौजूद थे। पुलिस ने आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया।

बीकानेर में भी बम की धमकी से हड़कंप

बीकानेर शहर के जिला एवं सत्र न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से इस गंभीर सूचना से अवगत कराए जाने के बाद बार एसोसिएशन ने तत्काल अलर्ट जारी किया है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली। एडवोकेट चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के कक्ष, कोर्ट रूम और आसपास के सभी संवेदनशील स्थानों को बारीकी से जांचा। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब जाकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोर्ट में सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो सका।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Donald Trump: ‘अमेरिका आज ही ईरान पर हमला शुरू करने वाला था लेकिन…’, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

May 19, 2026

हवा में टकराए अमेरिका के दो फाइटर जेट, आसमान में बना आग का गोला, खौफनाक VIDEO वायरल

May 18, 2026

इजरायल में देर रात बड़ा धमाका, आसमान में छाया काला धुआं; VIDEO आया सामने

May 17, 2026

PM Modi Netherlands Visit: झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में PM मोदी का मजाकिया अंदाज, सुनते ही गूंज उठीं तालियां

May 16, 2026

ISIS Commandar Death: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, ISIS का खूंखार आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

May 16, 2026

टेकऑफ के कुछ देर बाद ही बाद आसमान से गिरा विमान, दर्दनाक हादसे में सभी यात्रियों की मौत

May 15, 2026
Editors Picks

Amit Baghel Bail : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

May 19, 2026

CG News : साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

May 19, 2026

CG News : गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

May 19, 2026

Former Sarpanch Jailed: सरकारी पैसे की बंदरबांट पड़ी भारी! 11 पूर्व सरपंचों को जेल भेजने का SDM कोर्ट ने दिया आदेश

May 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Amit Baghel Bail : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

May 19, 2026

CG News : साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

May 19, 2026

CG News : गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

May 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.