एंटरटेनमेंट डेस्क: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बीच फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा की कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शेयर की हैं, जिनमें रणबीर राम के गेटअप में अपनी बेटी पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
CG News: चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट और धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
‘रामायण’ के सेट पर राहा के साथ दिखे रणबीर कपूर
दरअसल, रणबीर कपूर पहले ही बता चुके हैं कि उनकी बेटी राहा अक्सर फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने सेट पर आया करती थीं। अब आलिया भट्ट ने सेट की दो अनदेखी तस्वीरें साझा कर इस खास पल की झलक दिखाई है। तस्वीरों में रणबीर भगवान श्रीराम के रूप में नजर आ रहे हैं और उनके साथ नन्ही राहा भी दिखाई दे रही हैं।
एक तस्वीर में रणबीर अपनी बेटी के गालों पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह तेज धूप से राहा को बचाने के लिए उसे छांव में लेकर खड़े हैं। पिता और बेटी के बीच प्यार भरे इन पलों ने फैंस का दिल जीत लिया है। हालांकि, आलिया ने राहा की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उसके चेहरे पर हार्ट इमोजी लगा दिया है।
आलिया भट्ट ने पति रणबीर पर लुटाया प्यार
इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने एक भावुक नोट भी लिखा है। उन्होंने फिल्म के लिए रणबीर की मेहनत और समर्पण की तारीफ करते हुए बताया कि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के लिए भरपूर समय निकाला।
आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि रणबीर ने इस फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन इसके बावजूद अपनी बेटी के लिए उनके पास भरपूर प्यार और समय बचा रहा। उन्हें रणबीर पर बहुत गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों की मेहनत की भी सराहना की।
आलिया ने आगे लिखा कि कुछ कहानियां हम सभी से बड़ी होती हैं और ‘रामायण’ भी उन्हीं में से एक है। उनकी इस पोस्ट के बाद रणबीर और राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।




