21.1 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

दो महीने की हुई Ranveer-Deepika की बेटी एक्टर ने दुआ के जन्म को बताया मैजिकल बोले- जिंदगी बदल गई’

Must read

6 साल की डेटिंग के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फाइनली साल 2018 में शादी कर ली थी। 8 सितंबर को इस कपल को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अब मीडिया इंटरेक्शन के दौरान रणवीर ने पहली बार पिता बनने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। रणवीर सिंह ने दुआ के जन्म को मैजिकल बताया और कहा कि मेरा जीवन बदल गया है।

- Advertisement -
  1. खुश हैं रणवीर सिंह
  2. 8 सितंबर को हुआ बेटी का जन्म
  3. दो महीने की हुई दीपिका की बेटी

रणवीर सिंह की खुशी पिता बनने के बाद से सातवें आसमान पर है। 8 सितंबर को दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया था। कपल ने प्यार से अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दुआ का मतलब प्रार्थना होता है।अब पहली बार बाजीराव मस्तानी फेम एक्टर ने सार्वजनिक रूप से नए पिता बनने के अपने अनुभव के बारे में बात की है।

रणवीर ने कहा, “मैं लंबे समय से डैडी ड्यूटी कर रहा हूं, इसलिए इस समय मैं असीम खुशी का अनुभव कर रहा हूं। काश मेरे पास यह व्यक्त करने के लिए शब्द होते कि यह कैसा है, लेकिन किसी भी भाषा में ऐसे शब्द नहीं हैं जिन्हें मैं इस खुशी को व्यक्त कर सकूं।”

More articles

Latest article