- Advertisement -

RBI ने घटाया रेपो रेट: मिडिल क्लास को राहत, लोन की EMI होगी सस्ती

Must read

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 6.50% से घटाकर 6.25% कर दिया है। यह फैसला 5 साल बाद लिया गया है, जिससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

अब सस्ती होगी लोन की EMI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि इकोनॉमी डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेपो रेट में कमी के चलते होम लोन, कार लोन और अन्य लोन की ईएमआई पर सीधा असर पड़ेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

ग्लोबल इकोनॉमी की चुनौतियां

गवर्नर ने बताया कि ग्लोबल इकोनॉमी कई चुनौतियों से गुजर रही है, महंगाई दर भी बढ़ रही है, और फेडरल रिजर्व बैंक ने भी कई बार दरों में कटौती की है। भारतीय रुपया दबाव में है और RBI के सामने कई बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं।

More articles

Latest article