मुंगेली : एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत पात्र अभ्यर्थियों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
परियोजना अधिकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र तरईगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ई-भर्ती पोर्टल से करना होगा आवेदन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित ई-भर्ती पोर्टल (aww.e-bharti.in) पर जाकर भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
CGPSC का बड़ा फैसला! 265 पदों के लिए 20 सितंबर से होने वाला इंटरव्यू स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख
कार्यालय के सूचना पटल पर मिलेगी भर्ती की जानकारी
भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराई गई है। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और पात्रता की शर्तें पूरी करने के बाद ही आवेदन करें।




