Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, October 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Nepal flood update: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही! मौतों का आंकड़ा 1400 के पार, 6 हजार से ज्यादा लापता; जानिए चीन में कितने की गई जान?

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 182
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Nepal flood update: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,400 के पार पहुंच गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार शव मिलने के बीच राहत और बचाव दल अब भी 6 हजार से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। नेपाल पुलिस की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, अब तक 1,404 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 6,150 लोग अभी भी लापता हैं। इस आपदा में 13,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

वहीं, चीन की ओर भी बाढ़ का असर देखने को मिला है। चीनी मीडिया के अनुसार, बाढ़ में अब तक 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

IND vs Afghanistan Live: आज फ्री में कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर लाइव देखने का आसान तरीका

26 अगस्त को हिमस्खलन के बाद आई अचानक बाढ़

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के बाद अचानक बाढ़ आ गई थी। इसके बाद उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। हिमालयी क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने से कई मकान, वाहन, सड़कें और पुल बह गए। इसके अलावा कई पनबिजली परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

इस प्राकृतिक आपदा को 21 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कई इलाकों में अभी भी राहत और खोज अभियान जारी है।

चीन में बाढ़ से 43 लोगों की मौत

चीनी मीडिया के मुताबिक, चीन की तरफ आई बाढ़ में 43 लोगों की जान गई है, जबकि 500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।

नेपाल में सबसे ज्यादा 364 शव चितवन जिले से बरामद हुए हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व से 232 और नवलपरासी पश्चिम से 222 शव मिले हैं। इसके अलावा नुवाकोट, रसुवा, गोरखा, धादिंग और तनाहुन जिलों से भी शव बरामद किए गए हैं।

सिर्फ 104 शवों की हो सकी पहचान

बाढ़ के बाद बरामद शवों की पहचान करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक मिले कुल शवों में से सिर्फ 104 की पहचान हो पाई है और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के पानी में बहकर आए कई शव काफी क्षतिग्रस्त या सड़ चुके हैं। कई मामलों में केवल शरीर के कुछ हिस्से ही बरामद हुए हैं। ऐसे में चेहरे, कपड़ों या निजी सामान के आधार पर पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

CGPSC का बड़ा फैसला! 265 पदों के लिए 20 सितंबर से होने वाला इंटरव्यू स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख

शवों की पहचान में डीएनए जांच अहम

फोरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक, कई मामलों में डीएनए जांच के जरिए ही मृतकों की सही पहचान संभव होगी। हालांकि, यह प्रक्रिया समय लेने वाली है।

बाढ़ प्रभावित रसुवा और नुवाकोट जिलों की कई पनबिजली परियोजनाओं में खोजी दलों को तैनात किया गया है। यहां काम करने वाले कई श्रमिकों का अब तक पता नहीं चल सका है। राहत और खोज अभियान में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल के साथ विदेशी तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

चिलिमे पनबिजली परियोजना से 5 शव बरामद

भारत में नेपाल के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि भारतीय और नेपाली बचाव दलों ने कई दिनों तक गाद और कीचड़ हटाने के बाद चिलिमे पनबिजली परियोजना के बिजलीघर तक पहुंच बनाई।

बचाव दल ने बिजलीघर की सुरंग से 5 लोगों के शव बरामद किए हैं। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों की तलाश और शवों की बरामदगी का अभियान लगातार जारी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026

नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

October 6, 2026

CG Crime: PG में सिगरेट मांगने पर विवाद, छात्र की चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी हिरासत में

October 6, 2026

VDA Hike Workers Salary Hikes: मजदूरों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, कंस्ट्रक्शन से माइनिंग तक जानें नई दरें

October 6, 2026
Editors Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026

नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

October 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.