33.2 C
Raipur
Friday, February 27, 2026
- Advertisement -

Shaniwar Daan: शनिवार को दान करें ये चीजें, शनि देव की कृपा से नहीं होगी धन-दौलत की कमी

Must read

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्यक्ति को शनिदेव की आराधना से जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं। इसी के साथ शनि दोष से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी मुक्ति पाने के लिए यह एक उत्तम दिन है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए, ताकि आपके ऊपर न्याय के देवता की कृपा दृष्टि बनी रहे।

- Advertisement -

खुश होते हैं शनिदेव

शनिवार के दिन काले तिल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे शनि देव तो प्रसन्न होते ही हैं। साथ ही जातक को आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। इसी के साथ शनिवार के दिन सरसों का तेल का दान करना भी बहुत ही उत्तम माना गया है। बस इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता।

मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

अगर आप शनिवार के दिन गरीबों में गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना या फिर काली उड़द जैसे अनाज का दान करते हैं, तो इसे ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों के बीच लोहे के बर्तनों का दान करना भी काफी अच्छा माना गया है। इससे जातक को शनि दोष से भी राहत मिल सकती है। इसी के साथ आप शनिवार के दिन लौंग और गुड़ आदि का भी दान कर शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

ध्यान रखें ये बातें

शनिवार के दिन कुछ काम वर्जित माने गए हैं, जिसके अनुसार आपको इस दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने की भी मनाही है जैसे – नमक, लोहे से बनी चीजें, चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द , झाड़ू, तेल और लकड़ी से बनी चीजें आदि।

More articles

Latest article