Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

Stock Market Crash: लगातार पांच दिन गिरावट… आखिर किस खौफ में है शेयर बाजार

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख, विदेशी निवेशकों की निकासी से बढ़ते बिकवाली के दबाव के चलते घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार पांचवें सत्र में भी गिरावट के साथ बंद हुए। इन पांच सत्रों के दौरान बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 4,091.53 अंक या 4.98 प्रतिशत और एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 1,180.8 अंक या 4.76 प्रतिशत टूट चुके हैं। इस दौरान निवेशकों की संपत्ति में 18.43 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। अब बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 440.99 लाख करोड़ रुपये या 5.18 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 1,176.46 अंक की गिरावट रही और यह 79 हजार के स्तर से नीचे गिरकर 78,041.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान यह 1,343.46 अंक गिरकर 77,874.59 के निचले स्तर तक पहुंचा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 364.20 अंक गिरकर 23,587.50 पर बंद हुआ। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कम कटौती ने वैश्विक बाजार की धारणा पर प्रतिकूल असर डाला है। फेडरल रिजर्व के रुख को मंदी का दृष्टिकोण माना जा रहा है जो विशेष रूप से घरेलू बाजार को प्रभावित कर रहा है।

भारतीय बाजार पहले से ही ज्यादा मूल्यांकन और आय में कम वृद्धि से जूझ रहे हैं। स्मॉल और मिडकैप सूचकांकों के शेयरों में बड़ी गिरावट के साथ व्यापक बिकवाली हुई है। दोनों सूचकांकों का मूल्यांकन ऐतिहासिक शिखर पर है। इस सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.988 अरब डॉलर की गिरावट रही है। आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 652.969 अरब डॉलर रह गया है।

इसी वर्ष सितंबर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.047 अरब डॉलर घटकर 562.576 अरब डॉलर रही हैं। हालांकि, स्वर्ण भंडार 1.21 अरब डॉलर बढ़कर 68.056 अरब डॉलर हो गया है।डॉलर इंडेक्स में नरमी और आरबीआई की ओर से संभावित हस्तक्षेप के चलते भारतीय रुपये में शुक्रवार को 10 पैसे की मजबूती रही

और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए 85.03 पर आकर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि डॉलर की मांग ज्यादा रहने के कारण निकट भविष्य में रुपये में कमजोरी बने रहने की संभावना है। गुरुवार को रुपया 19 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले पहली बार 85 के पार जाकर 85.13 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026

Nagpur Factory Blast: नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन… रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

June 30, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.