Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 8
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार; जांच एजेंसी पर हाईकोर्ट की टिप्पणी खारिज

The Janta NewsBy The Janta NewsJuly 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 289
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Chhattisgarh Liquor Scam : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कथित शराब घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मिली जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने जांच एजेंसी के खिलाफ हाईकोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणियों को अनावश्यक बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया। यह मामला कथित तौर पर 2,161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले से जुड़ा है।

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: संसद में हंगामे के बीच कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का देशभर में प्रदर्शन

बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामले में सुनवाई की। बेंच ने कहा कि इस मामले से जुड़े कानूनी मुद्दे कोर्ट के सामने अभी भी खुले रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के आदेशों को रद्द करने के बारे में जरूरी कानूनी सवाल भी उठाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या सिर्फ इसलिए जमानत के आदेश रद्द कर दिए जाने चाहिए, क्योंकि उनमें पर्याप्त कारण नहीं बताए गए हैं। बेंच ने आपराधिक मुकदमों को पूरा करने पर ध्यान देने के बजाय जमानत के आदेशों को चुनौती देने की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। बघेल की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ दवे ने जमानत रद्द करने की बढ़ती कार्यवाही का जिक्र करते हुए इस बात से सहमति जताई। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने भी माना कि कानूनी रूप से गलत जमानत आदेश जरूरी नहीं कि किसी आरोपी की आजादी को रद्द करने को सही ठहराए।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े निर्णय: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता पर बनेगी विशेष समिति

आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने की याचिका खारिज करने का फैसला किया। इसी बीच, सीनियर एडवोकेट जेठमलानी ने कहा कि हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी के खिलाफ गैर-जरूरी सख्त टिप्पणियां की थीं। कोर्ट ने हाईकोर्ट की ओर से जांच एजेंसी के खिलाफ की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को यह कहकर हटा दिया कि यह टिप्पणियां पूरी तरीके से अनावश्यक थी। हाईकोर्ट ने शराब घोटाले के मामले में चुनिंदा गिरफ्तारियां करने और ‘पिक एंड चूज’ का तरीका अपनाने के लिए राज्य की आर्थिक अपराध शाखा/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की आलोचना की थी। दरअसल, कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार मामलों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को जनवरी में जमानत दी थी। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ ईडी और राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। याचिका में दलील दी गई कि चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद से मामले का कोई भी मुख्य गवाह सामने आने से डर रहा है। सीबीआई और ईडी दोनों इस मामले में जांच कर रही हैं। ईडी का दावा है कि इस तथाकथित घोटाले में 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के खजाने से भारी गड़बड़ी की गई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026

Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

September 8, 2026

Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

September 8, 2026

186 यात्रियों की जान पर बनी! उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

September 8, 2026
Editors Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026

Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

September 8, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.