अभनपुर : रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में एक भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने भ्रूण को नाली में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में गर्भपात के बाद भ्रूण को नाली में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी
पुलिस आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




