Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

Term Insurance: रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम वाला टर्म प्लान चुनना हो सकती है भूल, समझिए फायदे और नुकसान

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लाइफ इंश्योरेंस लेना आज के समय में बेहद जरूरी हो गया है। खासकर, अगर आप अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले हैं, तो जीवन बीमा की अहमियत काफी बढ़ जाती है। हालांकि, जब इंश्योरेंस प्लान चुनने की बारी आती है, तो लोगों को काफी दुविधा होती है। अभी अधिकतर लोग एंडोवमेंट पॉलिसी लेते हैं। इसमें पॉलिसीधारक की असमय मृत्यु या एक निश्चित अवधि के बाद एकमुश्त रकम का भुगतान किया जाता है। यह समयावधि 10, 15 या फिर 20 साल भी हो सकती है। लेकिन, अब टर्म प्लान का भी चलन बढ़ रहा है। इसमें भी बीमा कंपनियां प्रीमियम वापसी का लालच देकर कंपनियां रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम टर्म प्लान बेच रही हैं।

आइए जानते हैं कि रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम टर्म प्लान किस तरह से नॉर्मल टर्म प्लान से अलग होता है। साथ ही, किस टर्म प्लान को लेने पर अधिक फायदा है। नॉर्मल और रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम, दोनों ही टर्म प्लान में मृत्यु के बाद समान रकम मिलती है। इसमें अंतर मैच्योरिटी के बाद वाले मिलने वाली रकम पर है। नॉर्मल टर्म प्लान में मैच्योरिटी जैसी कोई चीज नहीं होती। वहीं, रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम में आपको जमा किया सारा पैसा वापस मिल जाता है।

मैच्योरिटी के बाद पूरा प्रीमियम वापस मिलने का ऑफर कभी लुभावना लग सकता है। लेकिन, असलयित में इसमें बड़ा झोल है। इसका प्रीमियम काफी अधिक होता है। अमूमन, नॉर्मल टर्म प्लान के प्रीमियम से करीब ढ़ाई से तीन गुना ज्यादा। जबकि आपको मैच्योरिटी में पर प्रीमियम वापस मिलने के अलावा कोई फायदा नहीं मिलता। पूरा हिसाब करने के बाद यह फायदा कम, नुकसान अधिक लगता है।

फर्ज कीजिए कि आप 30 साल के हैं और आपने अगले 30 साल के लिए 1 करोड़ रुपये का टर्म कवर लिया है। ICICI प्रूडेंशियल के नॉर्मल टर्म प्लान का सालाना प्रीमियम 12,686 रुपये है। वहीं, रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम के लिए आपको साल में 28,360 रुपये देने होंगे। दोनों ही परिस्थितियों में असमय मौत की स्थिति में आपको 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। लेकिन, नॉर्मल प्लान के मुकाबले रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम आपको करीब ढ़ाई गुना अधिक रकम चुकानी पड़ेगी। बस मैच्योरिटी के बाद आपका 8.54 लाख रुपये का प्रीमियम वापस मिल जाएगा।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम इस रकम पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। इसका मतलब कि महंगाई को एडजस्ट करने पर 30 साल बाद आपके 8.54 लाख रुपये की वैल्यू आज के 50 हजार रुपये के आसपास आ जाएगी। वहीं, अगर आप रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम के बजाय नॉर्मल टर्म प्लान चुनते हैं और बाकी बचने वाले 1,300 रुपये की मंथली SIP करते हैं, तो आप ज्यादा फायदे में रहेंगे। 30 साल बाद आपको 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से भी करीब 92 लाख रुपये मिलेंगे। आपका 7 से 10 फीसदी का सालाना रिटर्न भी आपको 30 साल में 25 लाख से 50 लाख रुपये दे सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026

Nagpur Factory Blast: नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन… रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

June 30, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.