29.2 C
Raipur
Friday, May 30, 2025

कल जारी होगी 18वीं किस्त, आज ही जान लें आपको मिलेगा लाभ या नहीं

Must read

नई दिल्ली। 5 अक्टूबर यानी कल पीएम मोदी (PM Modi) पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त (PM Kisan 18th Installment ) जारी करेंगे। इस योजना का लाभ 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा। हालांकि, कई किसानों को इस किस्त से वंचित रहना पड़ेगा। अगर आपने भी योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आपको अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में चेक कर लेना चाहिए।

लाभार्थी लिस्ट में अगर आपका नाम होता है तो इसका मतलब है कि आपको योजना का लाभ मिलेगा। हम आपको नीचे पूरा प्रोसेस बताएंगे कि आप कैसे अपना नाम लाभार्थी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में चेक कर सकते हैं।

लाभार्थी लिस्ट में कैसे चेक करें नाम  (How to check name in beneficiary list)

  • पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
  • अब farmer corner को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद beneficiary list पर क्लिक करें।
  • अब राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम आदि जानकारी देकर get report को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड करें और अपना नाम चेक करें।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article