Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

June 12, 2026

Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

June 12, 2026

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: AI, ड्रोन और सोलर समेत 5 नए विषयों की होगी पढ़ाई, 20 प्रोफेशनल कोर्स शुरू

June 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, June 12
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

गिरते बाजार में लगा अपर सर्किट, ब्रोकरेज के बड़े टारगेट का दिखा कमाल

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का दौर है। कमजोर वैश्विक रुझानों और बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी आधा फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लेकिन, इस सुस्ती के बीच सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पांच फीसदी का अपर सर्किट लगा है। हालांकि, मुनाफावसूली के चलते इसमें थोड़ा करेक्शन हुआ और यह फिलहाल 4.76 की बढ़त के साथ 65.18 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले चार कारोबारी सत्र से अपर सर्किट लग रहा है। इस दौरान शेयर का भाव 54 रुपये से 65 रुपये के पार पहुंच गया है। मल्टीबैगर स्टॉक सुजलॉन एनर्जी में यह तेजी 52 वीक के उच्चतम स्तर से 38 फीसदी की गिरावट देखने के बाद आई है। यह गिरावट पिछले दो महीने में आई थी। सुजलॉन ने 12 सितंबर, 2024 को 86.04 रुपये का हाई बनाया था, जो उसके बाद इसमें जोरदार बिकवाली देखने को मिली।

ब्रोकरेज फर्में सुजलॉन एनर्जी में निचले स्तर से ही खरीदारी की सलाह दे रही हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने 68 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ सुजलॉन को Buy रेटिंग दी है। हालांकि, जियोजीत की सलाह तब आई थी, जब सुजलॉन 60 रुपये के आसपास ही था। जियोजीत का मानना है कि सुजलॉन में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। इसका वैल्यूएशन भी अब काफी आकर्षक हो गया है।

प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने भी सुजलॉन एनर्जी को खरीदने की सलाह दी है। उसने सुजलॉन के लिए 71 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मॉर्गन स्टैनली का मानना है कि सुजलॉन एनर्जी की कारोबारी क्षमताएं और विंड एनर्जी सेगमेंट में मजबूत मौजूदा इसे भारत के एनर्जी ट्रांजिशन का अहम लाभार्थी बनाती हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि सुजलॉन का 5.1 गीगावाट का बड़ा ऑर्डर बैकलॉग अगले 24 महीनों में पूरा किया जा सकता है।

सुजलॉन ने सितंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसका शुद्ध मुनाफा करीब दोगुना बढ़कर 200 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 102 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 48 फीसदी बढ़कर 2,103 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल इसी तिमाही में 1,421 करोड़ रुपये था। हालांकि EBITDA मार्जिन में गिरावट आई और यह पिछले साल के 15.74 फीसदी से घटकर 13.97 फीसदी रहा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026

Android यूजर्स सावधान! ये खतरनाक मैलवेयर आपके फोन पर कर सकता है पूरा कंट्रोल

April 1, 2026

Election Schedule Row: प्रियंका गांधी ने चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल, बोलीं- क्या BJP की सुविधा देखकर तय हुई मतदान की तारीख?

March 16, 2026
Editors Picks

Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

June 12, 2026

Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

June 12, 2026

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: AI, ड्रोन और सोलर समेत 5 नए विषयों की होगी पढ़ाई, 20 प्रोफेशनल कोर्स शुरू

June 12, 2026

NCW का बड़ा एक्शन: प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा 22 जून को तलब, DGP को दिए सख्त निर्देश

June 12, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

June 12, 2026

Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

June 12, 2026

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: AI, ड्रोन और सोलर समेत 5 नए विषयों की होगी पढ़ाई, 20 प्रोफेशनल कोर्स शुरू

June 12, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.