Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, July 18
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भारत दौरा, पीएम मोदी से मुलाकात, ताज का दीदार…जानें पूरा शेड्यूल

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 91
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस सोमवार (21 अप्रैल) को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरे पर जेडी वेंस पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।  वेंस का यह भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ वार शुरू कर रखी है।

संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : CM विष्णुदेव साय

सुबह 10 बजे पालम वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगे

विदेश मंत्रालय ने बताया कि सुबह 10:00 बजे पालम स्थित वायुसेना स्टेशन पर उनका स्वागत किया जाएगा। दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएगा तथा वे पारंपरिक भारतीय हस्तनिर्मित सामान बेचने वाले एक ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ भी जा सकते हैं। वेंस के भारत आगमन पर केंद्र का कोई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पालम एयरबेस पर उनका स्वागत करेगा। वेंस अपने परिवार के साथ दिल्ली के अलावा जयपुर और आगरा की भी यात्रा करेंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सहित कम से कम पांच वरिष्ठ अधिकारियों के वेंस के साथ भारत आने की संभावना है।

सोमवार शाम पीएम आवास पर वेंस अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को शाम साढ़े छह बजे अपने 7 लोक कल्याण मार्ग निवास पर वेंस और उनके परिवार का स्वागत करेंगे जिसके बाद आधिकारिक वार्ता होगी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार संधि साथ-साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले भारतीय दल का संभवत: हिस्सा होंगे। मोदी वार्ता के बाद वेंस और उनके साथ आए अमेरिकी अधिकारियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति की होने वाली है हत्या, खुफिया सूचना ने मचाया हड़कंप; देश भर में हाई अलर्ट

आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल में ठहरेंगे उपराष्ट्रपति वेंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार दिल्ली में आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल में ठहरेगा। अधिकारियों ने बताया कि वेंस और उनका परिवार सोमवार रात जयपुर रवाना होगा। वेंस 22 अप्रैल को आमेर किले सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यह किला यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) विश्व धरोहर स्थल है। वेंस दोपहर में जयपुर स्थित राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक सभा को संबोधित करेंगे। वेंस अपने भाषण में अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के शासनकाल में भारत-अमेरिका संबंधों के व्यापक पहलुओं पर बात कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में राजनयिकों, विदेश नीति विशेषज्ञों, भारत सरकार के अधिकारियों और शिक्षाविदों के भाग लेने की संभावना है।

23 अप्रैल को आगरा का दौरा

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार संभवत: 23 अप्रैल की सुबह आगरा जाएगा। वे वहां ताजमहल और शिल्पग्राम जाएंगे। शिल्पग्राम विभिन्न भारतीय कलाकृतियों को दर्शाने वाला एक खुला एम्पोरियम है। आगरा की यात्रा के बाद वेंस 23 अप्रैल को जयपुर लौटेंगे। अधिकारियो ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार 24 अप्रैल को जयपुर से अमेरिका रवाना होंगे। जयपुर में, वेंस भव्य रामबाग पैलेस में ठहरेंगे, जो एक आलीशान होटल है और कभी शाही लोगों का अतिथि गृह हुआ करता था। वेंस इटली की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली आएंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

July 16, 2026

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी सीनेट में अटका 96 लाख करोड़ रुपये का डिफेंस बिल

July 15, 2026

Yemen- Saudi Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! यमन के हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन से किया बड़ा हमला

July 14, 2026

Pub Fire Incident News: जश्न के बीच मचा मौत का तांडव, पब में भीषण आग से 27 की जान गई, 63 घायल

July 13, 2026
Editors Picks

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026

Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

July 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.