18.5 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

Weekly Vrat Tyohar 06 To 13 jan 2025: कब है पौष पुत्रदा एकादशी और लोहड़ी? नोट करें व्रत-त्योहार की सही डेट

Must read

नए साल के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाये जाएंगे। इनमें गुरु गोविंद सिंह जयंती, पौष पुत्रदा एकादशी और लोहड़ी प्रमुख हैं। इसके अलावा, मासिक दुर्गा अष्टमी और शनि त्रयोदशी भी मनाई जाएगी। आइए, 06 जनवरी से लेकर 13 जनवरी  तक मनाये जाने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार के बारे में जानते हैं।

  •  06 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती है। यह पर्व हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
  • 07 जनवरी को मासिक दुर्गा अष्टमी है। दुर्गा अष्टमी के दिन जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है। यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर मां दुर्गा की कृपा बरसती है।
  • 09  जनवरी को मासिक कार्तिगाई दीपम है। इस शुभ अवसर पर भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है।
  • 10 जनवरी को पौष पुत्रदा और तैलंग स्वामी जयंती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को रखने से साधक की हर मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होगी।
  • 11 जनवरी को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही प्रदोष व्रत रखा जाता है। शनिवार के दिन पड़ने वाले त्रयोदशी को शनि त्रयोदशी कहा जाता है। इस व्रत को करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।
  • 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस है।
  • 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान समेत पूजा, जप-तप और दान किया जाता है। इस शुभ तिथि से कुंभ मेले की शुरुआत होगी।

More articles

Latest article