Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, July 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर भारत ने अब तक क्या कदम उठाए? PM मोदी ने संसद में सबकुछ बताया

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
मोदी
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

PM Modi On Middle East War: लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर अपना संबोधन दिया है. उन्होंने कहा कि मिडिल एशिया देशों के हालात काफी खराब हैं. पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है. इसके अलावा उन्होंने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी चिंता जताई है. पीएम मोदी ने कहा कि इस समय दुनियाभर में हालात मुश्किल भरे हैं. जिसका असर लंबे समय तक देखने को मिल सकता है. इसके लिए हमें कोविड की तरह तैयार रहना चाहिए.

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा, “मैं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और इस कारण भारत में आई समस्या पर बात रखने के लिए उपस्थित हुआ हूं. वहां हालात काफी चिंताजनक हैं. इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इससे पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है. भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी की हैं.”

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी ने कहा, “भारत के उन देशों के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेड रिलेशन हैं, जो लड़ाई में हैं और लड़ाई से प्रभावित हैं. जिस इलाके में लड़ाई हो रही है, वह दुनिया भर के दूसरे देशों के साथ हमारे ट्रेड के लिए भी एक जरूरी रास्ता है, खासकर हमारी क्रूड ऑयल और गैस की जरूरतों के एक बड़े हिस्से के लिए. यह इलाका हमारे लिए एक और वजह से भी जरूरी है. लगभग 1 करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं. वहां कमर्शियल जहाज चलते हैं. भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या भी बहुत ज्यादा है. इन अलग-अलग वजहों से, भारत की चिंताएं स्वाभाविक रूप से ज्यादा हैं. इसलिए, यह जरूरी है कि इस संकट के बारे में पार्लियामेंट से दुनिया तक एक आवाज और आम सहमति पहुंचे.”
<

#WATCH दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, प्रभावित देशों में हर भारतीय को मदद दी गई है। मैंने ज़्यादातर पश्चिम एशियाई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से 2 बार फ़ोन पर बात की है। सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिया है।… pic.twitter.com/YqG6lHkxOM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2026

h3 class=”wp-block-heading”>सभी देशों में भारतीयों की मदद की जा रही

पीएम मोदी बोले, “जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, प्रभावित देशों में हर भारतीय को मदद दी गई है. मैंने ज्यादातर पश्चिम एशियाई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से 2 बार फोन पर बात की है. सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिया है. संघर्ष के दौरान कुछ लोगों की जान गई है और कुछ घायल हुए हैं. वहां पर भी हमारे मिशन लगातार भारतीयों की मदद करने में लगे हुए हैं. चाहे वहां काम करने वाले भारतीय हों या वहां गए टूरिस्ट, सभी को हर मुमकिन मदद दी जा रही है.”

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “जंग शुरू होने के बाद करीब 3,75,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित वापस लौट आए हैं. होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, गैस, फर्टिलाइज़र और कई जरूरी चीजें भारत आती हैं. जब से जंग शुरू हुई है, होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है. इसके बावजूद, हमारी सरकार ने यह पक्का करने की कोशिश की है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई पर ज्यादा असर न पड़े.

Covid की तरह तैयार रहने की जरूरत

PM मोदी ने कहा, “इस युद्ध से दुनिया में जो मुश्किल हालात बने हैं, उनका असर लंबे समय तक रहने की संभावना है, इसलिए हमें तैयार रहना चाहिए और एकजुट रहना चाहिए. हमने COVID के समय में एकता के साथ ऐसी चुनौतियों का सामना किया है और अब हमें फिर से तैयार रहने की जरूरत है.”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026

Khamenei Funeral Updates: खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

July 4, 2026

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: पिता के जनाजे में भी नहीं जाएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा! जानिए आखिर किस बात का है सबसे बड़ा डर

July 3, 2026

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

July 2, 2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

July 1, 2026

Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 30, 2026
Editors Picks

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

July 5, 2026

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

July 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

July 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.