21.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

धन संपत्ति के देवता, कुबेर जी की ऐसे करें पूजा और ये सभी चीजें करें अर्पित…

Must read

दिवाली का त्योहार माता महालक्ष्मी और भगवान गणेशजी की पूजा के साथ-साथ भगवान कुबेर की पूजा का भी है. कुबेर धन और संपत्ति के देवता हैं. देव कुबेर को खुश करने के लिए कुछ खास चीजें चढ़ाने का विधान है इससे घर में धन और समृद्धि बनी रहती है. आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

- Advertisement -

भगवान कुबेर को गंधक या सुगंधित धूप चढ़ाने का विधान है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है. कुबेर जी की कृपा सदा बनी रहती है.

घी धन का प्रतीक है. भगवान कुबेर की घी के दीपक से आरती करने से घर में धन की वर्षा हो सकती है.

सुपारी समृद्धि और सुख-समृद्धि का प्रतीक है. इसे भगवान कुबेर को चढ़ाना अत्यंत फलदायी होता है.

कुमकुम और चंदन का तो हर पूजा में महत्व है. हालांकि भगवान कुबेर को चंदन की लकड़ी को अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है. उनकी कृपा से घर में धन के भंडार सदैव  भरे रहते हैं.

धनतेरस के दिन पूजा में सिक्के या सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाने का रिवाज है. ये भगवान कुबेर की पसंदीदा चीजें हैं. यह उनके प्रति अपार श्रद्धा-भक्ति को बताता है.

भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर को एक साफ-स्वच्छ और चौक पुरे हुए स्थान पर विधिवत पाटे पर रखें. सभी पूजन सामग्री को थाल में सजाएं, और कुबेर जी की आरती करें. मंत्रों का जाप करें. पूजा के ​प्रसाद का वितरण करें. इस दिवाली आप पर भगवान कुबेर की कृपा बरसे. आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो.

More articles

Latest article