16.7 C
Raipur
Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

सिर्फ जापान या कोरिया ही नहीं भारत की इन जगहों पर भी ले सकते हैं Cherry Blossoms का आनंद

Must read

चेरी ब्लॉसम्स को देखना काफी अनोखा एक्सपीरिएंस हो सकता है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि इसे देखने के लिए जापान जाना पड़ेगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में भी चेरी ब्लॉसम्स  का आनंद ले सकते हैं। यहां कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप चेरी ब्लॉसम्स को देखते हुए एन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानें उन जगहों के बारे में।

- Advertisement -
  1. चेरी ब्लॉसम्स गुलाबी रंग के फूल होते हैं।
  2. जापान चेरी ब्लॉसम्स के लिए काफी मशहूर है।
  3. भारत में भी कई जगहों पर चेरी ब्लॉसम्स देखने को मिल सकते हैं।

भारत, अपनी विविधता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां आपको हर मौसम में कुछ न कुछ खास देखने को मिल जाता है। सर्दी के मौसम में जब पूरा देश ठिठुर रहा होता है, तब भारत के कुछ हिस्से चेरी ब्लॉसम्स के खूबसूरत नजारों से जगमगा उठते हैं। जी हां, भारत में भी आप चेरी ब्लॉसम  एन्जॉय कर सकते हैं। आमतौर पर चेरी ब्लॉसम का नाम सुनकर हमारे दिमाग में जापान और कोरिया का नाम ही आता है, लेकिन भारत के कुछ हिस्से ऐसे हैं, जहां चेरी ब्लॉसम देखने का आनंद लिया जा सकता है। चेरी ब्लॉसम्स को जापानी में ‘सकुरा’ कहा जाता है। इसलिए भारत में खिलने वाले चेरी ब्लॉसम को ‘इंडियन सकुरा’ कहा जाता है।

चेरी ब्लॉसम्स प्रूनस के पेड़ों पर लगने वाले फूल होते हैं। इनका साज-सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये फूल बेहद खूबसूरत होते हैं और इनके रंग गुलाबी से लेकर सफेद तक होते हैं। जब ये पेड़ खिलते हैं, तो पूरा इलाका गुलाबी रंग से ढक जाता है। इसे देखना आंखों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इन फूलों से उस इलाके की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

More articles

Latest article