Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

October 11, 2026

जंतर-मंतर जाते समय ममता बनर्जी-केजरीवाल हिरासत में, बैरिकेडिंग तोड़ने पर 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए

October 10, 2026

Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, October 11
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

रेल यात्रियों के लिए अहम अपडेट! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 79
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Indian Railway: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली कुछ ट्रेनों के आगमन समय में बदलाव किया है। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुल 10 ट्रेनों पर पड़ेगा। इनमें 9 ट्रेनें पुरी और एक ट्रेन भुवनेश्वर पहुंचती है। अलग-अलग ट्रेनों के लिए संशोधित समय 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच लागू होगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेनों के मार्ग में आने वाले अन्य स्टेशनों की समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है। ऐसे में यात्रियों को अंतिम स्टेशन की नई टाइमिंग की जानकारी रखना जरूरी होगा।

सत्य निकेतन हादसा: दुकान के लिए हटाई दीवार, कमजोर हुआ स्ट्रक्चर और ढह गई पूरी बिल्डिंग; ठेकेदार ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

उत्कल एक्सप्रेस अब 3.35 बजे पहुंचेगी पुरी

14 सितंबर से ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस पुरी स्टेशन पर सुबह 3.25 बजे के बजाय 3.35 बजे पहुंचेगी। इसके आगमन समय में 10 मिनट का बदलाव किया गया है। इसी दिन से ट्रेन संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस भी सुबह 10 बजे के बजाय 10.45 बजे पुरी पहुंचेगी। इस ट्रेन के समय में 45 मिनट का बदलाव हुआ है।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग भी बदली

16 सितंबर से ट्रेन संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस शाम 6.45 बजे के बजाय 7 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं 15 सितंबर से ट्रेन संख्या 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस सुबह 6.35 बजे के बजाय 6.45 बजे पुरी पहुंचेगी। इसके अलावा 13 सितंबर से ट्रेन संख्या 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस सुबह 6.40 बजे के बजाय 6.45 बजे पुरी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 14 सितंबर से सुबह 8.05 बजे के बजाय 8.35 बजे पुरी पहुंचेगी।

अजमेर, सूरत और गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस का समय बदला

17 सितंबर से ट्रेन संख्या 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस दोपहर 2.40 बजे के बजाय 3.05 बजे पुरी पहुंचेगी। इसी तरह 16 सितंबर से ट्रेन संख्या 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस का पुरी पहुंचने का समय भी दोपहर 2.40 बजे से बदलकर 3.05 बजे किया गया है। वहीं 13 सितंबर से ट्रेन संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस दोपहर 2.40 बजे के बजाय 3.05 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी।

एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस भी अब 7.15 बजे पहुंचेगी

पुरी पहुंचने वाली 9 ट्रेनों के अलावा भुवनेश्वर पहुंचने वाली एक ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। 13 सितंबर 2026 से ट्रेन संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस सुबह 7 बजे के बजाय 7.15 बजे भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचेगी।

Holiday 2026: रायपुर जिले में 3 स्थानीय छुट्टियों का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

रास्ते के स्टेशनों की टाइमिंग में बदलाव नहीं

रेलवे के मुताबिक, संबंधित ट्रेनों के अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के समय में 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक का बदलाव किया गया है। यह संशोधन परिचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बदलाव केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर आगमन समय में किया गया है। रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों के निर्धारित आगमन और प्रस्थान समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसलिए यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन की मौजूदा समय-सारणी के अनुसार यात्रा कर सकेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

October 11, 2026

जंतर-मंतर जाते समय ममता बनर्जी-केजरीवाल हिरासत में, बैरिकेडिंग तोड़ने पर 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए

October 10, 2026

Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

October 10, 2026

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

October 10, 2026

9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

October 10, 2026

CG Crime: प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

October 10, 2026
Editors Picks

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

October 11, 2026

जंतर-मंतर जाते समय ममता बनर्जी-केजरीवाल हिरासत में, बैरिकेडिंग तोड़ने पर 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए

October 10, 2026

Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

October 10, 2026

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

October 10, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

October 11, 2026

जंतर-मंतर जाते समय ममता बनर्जी-केजरीवाल हिरासत में, बैरिकेडिंग तोड़ने पर 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए

October 10, 2026

Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

October 10, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.