Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 403
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। पुलिस के मुताबिक, नशे में धुत पांच दोस्तों ने पैसे लूटने की योजना बनाई थी। उन्होंने बस स्टैंड पर सो रहे एक व्यक्ति को निशाना बनाया, लेकिन उसके जागने और विरोध करने पर एक नाबालिग ने बटन चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मृतक की जेब से 700 रुपये निकालकर आपस में बांटकर ले गए।

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

बस स्टैंड पर मिला था अज्ञात व्यक्ति का शव

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की सुबह जूटमिल थाने को बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारी, जूटमिल पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष आंकी गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। वहीं, पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत की प्रकृति हत्यात्मक बताई गई।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान घटना में 15 से 16 वर्ष की उम्र के लड़कों के शामिल होने के संकेत मिले। संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर एक युवक और चार नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।

नशे की लत के लिए करते थे लूटपाट

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे का सामान खरीदने के लिए अक्सर कबाड़ चोरी करते थे। इसके अलावा वे शराब के नशे में रहने वाले लोगों और रात में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास अकेले आने-जाने वालों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

एक युवक गिरफ्तार, चार नाबालिग हिरासत में

पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय राजेश्वर सारथी उर्फ समारू को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने हत्या और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

October 26, 2026

स्मृति ईरानी ने CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

October 26, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

October 26, 2026

CG Weather Update: साइक्लोन बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी बारिश

October 26, 2026

CG Teacher News: शिक्षकों की छुट्टी के नियमों में बदलाव, ऑफलाइन आवेदन पर रोक; अब ऐसे मिलेगी मंजूरी

October 26, 2026
Editors Picks

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

October 26, 2026

स्मृति ईरानी ने CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

October 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

October 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.