रायपुर : भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले दिन की संगठनात्मक बैठकें समाप्त होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचीं। उन्होंने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
CG Teacher News: शिक्षकों की छुट्टी के नियमों में बदलाव, ऑफलाइन आवेदन पर रोक; अब ऐसे मिलेगी मंजूरी
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकों में शामिल होकर पार्टी की गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा कर रही हैं।




