Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Aaj ka Rashifal 1 July 2026: जुलाई की शुरुआत मीन राशि के लिए शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

July 1, 2026

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

Budget Expectations 2025: संकट में है बंगाल का जूट उद्योग, अब केंद्र से मदद की गुहार

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जूट बोरियों की लगातार घटती मांग से बंगाल के जूट उद्योग को इन दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आयात में वृद्धि और बढ़ती परिचालन लागत ने भी उद्योग को परेशान कर रखा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में सालाना 38-39 लाख गांठ (प्रत्येक गांठ में 500 बोरियां) की होने वाली मांग में भारी गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 30 लाख गांठ रहने की उम्मीद है।

देश में जूट मिलों के शीर्ष संगठन भारतीय जूट मिल संघ (आईजेएमए) ने केंद्र सरकार से जूट बोरियों की घटती मांग और श्रमिकों व किसानों पर इसके प्रतिकूल प्रभाव सहित अन्य चुनौतियों से निपटने में उद्योग की मदद के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की मांग की है।

आईजेएमए के अध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता ने कहा मांग में गिरावट से क्षमता का पूरी तरह उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिससे मिलों को पालियों में कटौती करने और परिचालन बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर नौकरियां चली गई हैं। इसका असर जूट किसानों पर भी पड़ा है, जो अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जूट उद्योग 55 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रहा है, जिससे 50,000 से अधिक श्रमिक प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि देश के कुल जूट उत्पादन में बंगाल का योगदान लगभग 70 प्रतिशत है। शेष 30 प्रतिशत में अन्य राज्य शामिल हैं। देश में कुल 94 जूट मिलें हैं, जिनमें अकेले 70 बंगाल में हैं। बंगाल में 40 लाख जूट किसान और चार लाख श्रमिक इस उद्योग पर निर्भर हैं।

मांग को बढ़ावा देने के लिए आईजेएमए ने केंद्र से आग्रह किया है कि सभी आयातित गेहूं, चाहे वह सरकारी सौदों के माध्यम से हो या निजी व्यापार के माध्यम से, जेपीएम (जूट पैकेजिंग मैटेरियल) अधिनियम, 1987 के अनिवार्य प्रविधानों के अनुसार जूट की बोरियों में पैक किया जाना चाहिए।

धान की पैकेजिंग के लिए सेकेंड हैंड बैग के बजाय नई जूट बोरियों के इस्तेमाल की ओर लौटने का भी सुझाव दिया है। गुप्ता ने कहा कि फिलहाल खाद्यान्न और चीनी की पैकेजिंग में क्रमश: 100 प्रतिशत व 20 प्रतिशत जूट बोरियों का इस्तेमाल अनिवार्य है, लेकिन चीनी के मामले में इसका भी सही तरीके से अनुपालन नहीं हो पा रहा है।

आईजेएमए ने सरकार से बांग्लादेश और नेपाल से जूट उत्पादों पर डंपिंग-रोधी शुल्क (एडीडी) की समीक्षा का अनुरोध किया है। मौजूदा डंपिंग-रोधी शुल्कों के बावजूद बांग्लादेश और नेपाल अभी गैर सरकारी जूट सामान बाजार में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, जिसका मूल्य 3,500 करोड़ रुपये है। जूट बेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन गोपाल माहेश्वरी का कहना है कि इस उद्योग का ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Aaj ka Rashifal 1 July 2026: जुलाई की शुरुआत मीन राशि के लिए शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

July 1, 2026

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Aaj ka Rashifal 1 July 2026: जुलाई की शुरुआत मीन राशि के लिए शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

July 1, 2026

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.