Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

घर में चूहों का आतंक? यह फ्री Android ऐप मिनटों में दिला सकता है राहत, जानें कैसे करता है काम

July 31, 2026

Divyangjan Loan Scheme: दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 लाख तक का लोन, बेहद कम ब्याज पर मिलेगा लाभ

July 31, 2026

छत्तीसगढ़ में अब नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा आदेश

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, July 31
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

PM Modi ने आर अश्विन के संन्यास पर लिखा भावुक पत्र, तारीफ करते हुए कहा- ‘आपने कैरम बॉल से कर दिया बोल्ड’

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लिया। अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर बताया कि वह इंटरनेशनल क्रिकट को अलविदा कह रहे हैं। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। किसी ने अश्विन के संन्यास की उम्मीद नहीं की थी। अश्विन टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन को सभी ने आगे के जीवन को लेकर बधाई दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अश्विन के भारतीय क्रिकेट के योगदान को याद किया है।

मोदी ने अश्विन के लिए एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने ऑफ स्पिनर की प्रतिबद्धता को सलाम किया है। मोदी ने अश्विन की जमकर तारीफ की है और उन्हें भारत के महान खिलाड़ियों में से एक बताया है। मोदी ने खासकर अश्विन के टी20 वर्ल्ड कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ लेग साइड पर छोड़ी गई वाइड गेंद को लेकर उनकी चपलता की तारीफ के पुल बंधे हैं।

मोदी ने लिखा कि अश्विन के संन्यास की उम्मीद किसी ने नहीं की थी, लेकिन उन्होंने इस फैसले से सभी को हैरान कर दिया। मोदी ने लिखा, “उस समय जब सभी ज्यादा से ज्यादा ऑफ स्पिन की उम्मीद कर रहे थे आपने कैरम बॉल डालकर बोल्ड कर दिया। हालांकि, सभी जानते हैं कि ये आपके लिए भी काफी मुश्किल फैसला रहा होगा। खासकर एक खिलाड़ी के तौर पर इतने शानदार करियर के बाद।”

मोदी ने लिखा, “मेहनत, कार्यकुशलता और हर किसी से पहले टीम को रखने वाले करियर के अंत के मौके पर मेरी बधाइयां कबूल कीजिए। आप जैसे ही रिटायर हो रहे हैं आपकी जर्सी नंबर-99 को काफी मिस किया जाएगा।” मोदी ने अश्विन की शानदार क्रिकेटिंग सेंस को याद किया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अश्विन के अहम मौके पर लेग साइड की गेंद को छोड़ने वाले चतुर फैसले को याद किया है।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “आम तौर पर लोग खिलाड़ी के कुछ शानदार शॉट्स को याद रखते हैं। लेकिन आपको लोग अलग तरह से याद रखेंगे। आपको लोग आपके शानदार शॉट और टी20 वर्ल्ड कप-2022 में गेंद को छोड़ने के फैसले को याद रखेंगे। आपके मैच विजयी शॉट ने सभी को खुश होने का मौका दिया था। इससे पहले आपने जिस तरह से गेंद छोड़ी थी और उसे वाइड बॉल होने दिया था, ये आपके चतुर दिमाग और उसी समय में रहने की काबिलियत को दर्शाता है।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

July 30, 2026

ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

July 29, 2026

IND vs SL Test Series से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मैच, जानिए कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला

July 28, 2026

IND vs ZIM 3rd T20I: आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE Streaming

July 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी के साथ व्यवहार पर गौतम गंभीर घिरे, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- ‘वह बेवकूफी करते हैं’

July 25, 2026

ODI World Cup 2027 Qualifier: रोमांचक हुई रेस, इस टीम की एंट्री अब लगभग तय!

July 24, 2026
Editors Picks

घर में चूहों का आतंक? यह फ्री Android ऐप मिनटों में दिला सकता है राहत, जानें कैसे करता है काम

July 31, 2026

Divyangjan Loan Scheme: दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 लाख तक का लोन, बेहद कम ब्याज पर मिलेगा लाभ

July 31, 2026

छत्तीसगढ़ में अब नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा आदेश

July 31, 2026

Ramayana Trailer: ‘रामायण’ में बड़ा ट्विस्ट! रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल, श्रीराम के साथ दिखेगा एक और किरदार

July 31, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

घर में चूहों का आतंक? यह फ्री Android ऐप मिनटों में दिला सकता है राहत, जानें कैसे करता है काम

July 31, 2026

Divyangjan Loan Scheme: दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 लाख तक का लोन, बेहद कम ब्याज पर मिलेगा लाभ

July 31, 2026

छत्तीसगढ़ में अब नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा आदेश

July 31, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.