Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा, PCC चीफ बैज के नेतृत्व में राजभवन कूच

July 15, 2026

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी सीनेट में अटका 96 लाख करोड़ रुपये का डिफेंस बिल

July 15, 2026

बुमराह का कमबैक! वापसी करते ही गेंद से उगली आग, इंटरनेशनल क्रिकेट के इस ‘एलीट क्लब’ में शामिल होने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

July 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Politics
Politics

ई-ऑफिस की हुई शुरुआत: CM साय ने सभी विभागों में 31 मार्च तक ई-ऑफिस लागू करने के दिए निर्देश

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 102
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रालय के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार सुशासन को सशक्त बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में 1 जनवरी 2025 को विभागीय सचिवों की बैठक में सभी विभागों और कार्यालयों में ई-ऑफिस को लागू करने के निर्देश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग की अधिकांश फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही निपटाई जा रही हैं और सभी विभागों में इसका पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रशिक्षण की सुविधा देने की बात कही, ताकि सभी विभागों में इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

16 विभागाध्यक्ष कार्यालय ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़े

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू किया है। पहले इसे सामान्य प्रशासन विभाग में शुरू किया गया था और अब इसे मंत्रालय के सभी विभागों में विस्तारित कर दिया गया है। अब तक 16 विभागाध्यक्ष कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है और जिला स्तर पर भी इसे लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सक्ती पहला ऐसा जिला है, जहां ई-ऑफिस पूरी तरह से लागू हो चुका है।

ई-ऑफिस से सरकारी कार्यों में होगा अभूतपूर्व सुधार – CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से सरकारी कार्यों की गति, दक्षता और पारदर्शिता में अभूतपूर्व सुधार होगा। इस पहल से सरकारी प्रक्रियाओं में स्वचालन (automation) आएगा, जिससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी, निर्णय लेने की गति तेज होगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सभी विभागों में फाइलों की डिजिटल स्वीकृति सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी समाप्त हो और प्रशासनिक निर्णयों को त्वरित रूप से लागू किया जा सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Politics: रायपुर में भूपेश बघेल की BJP को खुली चुनौती, बोले- बिना देखे गाकर दिखाएं वंदे मातरम्

May 30, 2026

OBC Congress List : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, OBC जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

May 21, 2026

तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज, CM विजय की कुर्सी पर संकट के बादल, CPIM ने दी समर्थन वापसी की चेतावनी

May 20, 2026

VD Satheesan Oath as Kerala CM: केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन ने ली शपथ, जानिए किन नेताओं को मिला मंत्री पद

May 18, 2026

Vijay Oath Ceremony : विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, TVK की पहली सरकार का गठन

May 10, 2026

CG Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

May 9, 2026
Editors Picks

नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा, PCC चीफ बैज के नेतृत्व में राजभवन कूच

July 15, 2026

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी सीनेट में अटका 96 लाख करोड़ रुपये का डिफेंस बिल

July 15, 2026

बुमराह का कमबैक! वापसी करते ही गेंद से उगली आग, इंटरनेशनल क्रिकेट के इस ‘एलीट क्लब’ में शामिल होने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

July 15, 2026

CG Crime News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 नाबालिग फरार, दरवाजे की रॉड तोड़ ऊंची दीवार फांदकर भागे

July 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा, PCC चीफ बैज के नेतृत्व में राजभवन कूच

July 15, 2026

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी सीनेट में अटका 96 लाख करोड़ रुपये का डिफेंस बिल

July 15, 2026

बुमराह का कमबैक! वापसी करते ही गेंद से उगली आग, इंटरनेशनल क्रिकेट के इस ‘एलीट क्लब’ में शामिल होने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

July 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.