Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, October 11
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

CG Board Paper Leak: 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3000 रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 53
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG Board Paper Leak: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल गिरफ्तार थाना कोतवाली पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच एसीसीयू की कार्यवाही — 04 दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ उपरांत आरोपी जेल दाखिल विवरण – माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की कक्षा 12वीं हिंदी विषय के प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया में वायरल होने एवं पेपर लीक की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देशन में थाना कोतवाली की विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं तथ्यात्मक जांच की जा रही थी।

छत्तीसगढ़ की फिल्म “भीम चिंताराम” का इंटरनेशनल जलवा, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी फिल्म

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सोशल मीडिया में पेपर लीक की बात वायरल होने के उपरांत प्रकरण से जुड़े कई व्यक्तियों द्वारा डिजिटल फुटप्रिंट एवं महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा साइबर तकनीकी सहायता लेते हुए डिलीटेड डेटा, मोबाइल चैट्स, सोशल मीडिया गतिविधियों एवं फाइनेंशियल ट्रांजैक्शनों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान लगभग 50 से अधिक छात्रों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से सिलसिलेवार पूछताछ की गई, जिसके आधार पर प्रकरण की सबसे अहम कड़ी आरोपी वेणु जंघेल तक पुलिस पहुंची। आरोपी की पहचान वेणु उर्फ वेणु जंघेल, पिता हरीशचंद्र जंघेल, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम बरसरा, जिला बेमेतरा, हाल पता लक्ष्मी नगर, गोकुल नगर क्षेत्र, थाना गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा 12वीं के छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के एवज में लगभग ₹3000/- तक राशि ली गई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने डिजिटल साक्ष्यों को भी नष्ट करने का प्रयास कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त मध्य जोन द्वारा ₹5000/- के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।

Suvendu Adhikari PA Murder Case: शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ACCU/ क्राइम ब्रांच रायपुर की टीम के सहयोग से लगातार तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया । आरोपी को 04 दिवस के पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता, प्रश्नपत्र प्रसारण के तरीकों एवं आर्थिक लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों, रिकवर किए गए डिलीटेड डेटा एवं पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा आगे और व्यक्तियों की गिरफ्तारी की संभावना है। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना कोतवाली, रायपुर द्वारा की जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026

CG Crime: एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

October 11, 2026

Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

October 11, 2026
Editors Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.