Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, आतिशबाजी और रील! नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

October 26, 2026

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

सत्य निकेतन हादसा: दुकान के लिए हटाई दीवार, कमजोर हुआ स्ट्रक्चर और ढह गई पूरी बिल्डिंग; ठेकेदार ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 73
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के लिए संचालित एक पीजी भवन के ढहने से हुई सात मौतों के मामले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हादसे से पहले इमारत में मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा था. बेसमेंट को समतल करने के लिए उसमें भारी मात्रा में मलबा भरा गया था और ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के लिए जगह बनाने के उद्देश्य से एक दीवार भी तोड़ दी गई थी. पुलिस का मानना है कि इन्हीं बदलावों के कारण इमारत का ढांचा कमजोर हुआ और वह अचानक भरभराकर गिर गई.

Holiday 2026: रायपुर जिले में 3 स्थानीय छुट्टियों का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

पूछताछ में सामने आया हादसे का कारण

दिल्ली पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार मजदूर ठेकेदार सानोज कुमार ने पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. सानोज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक सानोज ने बताया कि करीब 10 दिन पहले इमारत के मालिक पक्ष से जुड़े महेश गुप्ता ने उसे भवन में मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए लगाया था. बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के बराबर करने के लिए वहां लगभग तीन ट्रक मलबा डाला गया था. सानोज को इस काम के लिए प्रतिदिन 2,800 रुपये का भुगतान किया जा रहा था.

दुकान बनाने के लिए हटाई गई दीवार

जांच में सामने आया है कि हादसे वाले दिन ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के लिए अतिरिक्त जगह बनाने के उद्देश्य से एक दीवार तोड़ दी गई थी. पुलिस का कहना है कि पहले से बेसमेंट में भरे गए भारी मलबे और दीवार हटाने से इमारत की भार वहन क्षमता प्रभावित हुई. ढांचे पर अचानक बढ़े दबाव को भवन सहन नहीं कर सका और पूरी इमारत ढह गई.

PG संचालक सुधांशु लवनीश भी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने पीजी संचालक सुधांशु लवनीश को भी गिरफ्तार किया है. भजनपुरा निवासी सुधांशु ने वर्ष 2019 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी. पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2022 से अपने मित्र शुभम त्यागी के साथ “Hostel Daze” नाम से पीजी संचालन कर रहा था. वर्तमान में उसके संचालन में इलाके के सात पीजी बताए गए हैं. जांच में पता चला है कि हादसे वाली इमारत की चार मंजिलें अगस्त 2025 में 1.05 लाख रुपये मासिक किराये पर ली गई थीं.

जर्जर इमारत की जानकारी होने का दावा

पुलिस का कहना है कि सुधांशु को इमारत की खराब हालत की जानकारी थी. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि भवन अपेक्षाकृत कम किराये पर मिला था क्योंकि उसकी स्थिति अच्छी नहीं थी. जांच एजेंसियों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान भवन को संभावित खतरे की जानकारी होने के बावजूद उसने कोई आपत्ति नहीं जताई और न ही पीजी में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई कदम उठाया.

Swine Flu Cases in CG: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, दो दिन में मिले 85 नए मरीज, एक्टिव केस 122

तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत

पुलिस ने महेश गुप्ता, सानोज कुमार और सुधांशु लवनीश को अदालत में पेश किया. कोर्ट ने तीनों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उधर पुलिस शुभम त्यागी की तलाश में भी जुटी हुई है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, आतिशबाजी और रील! नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

October 26, 2026

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

October 26, 2026

स्मृति ईरानी ने CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

October 26, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

October 26, 2026
Editors Picks

CG News: बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, आतिशबाजी और रील! नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

October 26, 2026

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

October 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, आतिशबाजी और रील! नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

October 26, 2026

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

October 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.