Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान

September 11, 2026

BRICS समिट से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 30 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

September 11, 2026

छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री, CM विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, September 11
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री, CM विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 83
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म देखने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म देखी।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली ऐसी प्रेरणादायी फिल्में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए। फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से प्रदेश के अधिकाधिक दर्शकों, विशेषकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और उसके जीवन मूल्यों को जानने का अवसर मिलेगा।

image 2026 09 10T223109.883

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। संतों ने अपने जीवन और आचरण के माध्यम से समाज को मानवता और लोककल्याण का संदेश दिया है। नीम करौली बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका जीवन हमें यह सीख देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीम करौली बाबा ने अत्यंत सरल शब्दों और सहज जीवन के माध्यम से प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। उनके विचारों में मानवता और सभी के प्रति समान भाव सर्वोपरि रहा। उनका यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और समाज को सकारात्मक दिशा देने की सामर्थ्य रखता है।

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक, कलाकारों एवं पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम है। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित सकारात्मक फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मानवीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

महाकालीबाड़ी विद्या मंदिर में श्री भास्कर बोस का प्रेरणादायक व्याख्यान

उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति उसकी हजारों वर्षों पुरानी परंपराओं और जीवन मूल्यों में निहित है। सेवा, करुणा, सद्भाव और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में इन मूल्यों को सरल और प्रभावी रूप में समाज तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है। उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और उनके सेवा एवं भक्ति के संदेश पर आधारित है। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्य, विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान

September 11, 2026

BRICS समिट से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 30 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

September 11, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

September 11, 2026

महाकालीबाड़ी विद्या मंदिर में श्री भास्कर बोस का प्रेरणादायक व्याख्यान

September 11, 2026

पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है? इन 6 लक्षणों को लोग अक्सर गैस-अपच समझकर कर देते हैं नजरअंदाज

September 11, 2026

Hanuman Ansh 2: ‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, पार्ट 2 में विराट-अनुष्का की एंट्री पर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

September 11, 2026
Editors Picks

बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान

September 11, 2026

BRICS समिट से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 30 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

September 11, 2026

छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री, CM विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान

September 11, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

September 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान

September 11, 2026

BRICS समिट से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 30 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

September 11, 2026

छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री, CM विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान

September 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.